
सुख-समृद्धि के लिए आजमा सकते हैं वास्तु के ये कुछ खास टिप्स
वास्तु विज्ञान अनुसार व्यक्ति की सुख-समृद्धि में बाधा की वजह कई बार घर का खराब वास्तु होता है। ऐसा माना जाता है जिस घर का वास्तु खराब होता है वहां के लोग कभी तरक्की नहीं कर पाते हैं। खराब वास्तु के कारण व्यक्ति मानसिक रूप और आर्थिक रूप से परेशान रहता है। वास्तु शास्त्र विज्ञान में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिसे आजमाकर आप अपने जीवन की कई परेशानियों का अंत कर सकते हैं। जानिए क्या हैं ये उपाय?
वास्तु विज्ञान के अनुसार अगर घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रसोई घर हो तो उस रसोई घर के अंदर गैस चूल्हे को आग्नेय कोण में रख दें। साथ ही रसोई के ईशान कोण में एक बर्तन में जल भरकर रख दें। ऐसा करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी।
घर के उत्तर दिशा में कमलासन पर विराजमान और हाथ से स्वर्ण मुद्राएं गिरा रही माता लक्ष्मी की तस्वीर लगाएं। ऐसी तस्वीर लगाने से घर में समृद्धि का वास होता है।
घर की उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर लगाना भी शुभ माना जाता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार पानी की टंकी छत पर हमेशा पश्चिम दिशा की ओर लगानी चाहिए। साथ ही इस दिशा में छत के अन्य भागों से ऊंचा चबूतरा बनवाएं और उस पर पानी की टंकी रखें। वास्तु अनुसार ऐसा करने से घर परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहती है।
वास्तु अनुसार घर के बड़े व्यक्ति को या मुखिया को भगवान शिव और चंद्र देव के मंत्रों का हर रोज जप करना चाहिए। इससे घर में सुख और शांति का वास रहता है। इससे घर परिवार में बरकत बनी रहती है।
घर के दक्षिण पश्चिम भाग को ऊंचा रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में उन्नति और शांति का वास होता है। जिस मकान के दक्षिण पश्चिम भाग में टीला या चट्टान हो तो यह बड़ा ही लाभदायी होता है।
यह भी पढ़ें: पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं इन नाम की लड़कियां
Published on:
12 Aug 2022 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
