2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वास्तु शास्त्र: घर में मिट्टी से बने इन 5 सामान को रखने से चमक सकती है आपकी किस्मत

Vastu Tips For Money: वास्तु अनुसार घर में मिट्टी का घड़ा रखना शुभ माना जाता है। जानिए मिट्टी से बनी और किन चीजों को घर में रखना लाभकारी होता है।

2 min read
Google source verification
vastu shastra, vastu, vastu tips, vastu shastra upay, vastu shastra tips, vastu ke upay, vastu tips for money,

वास्तु शास्त्र: घर में मिट्टी से बने इन 5 सामान को रखने से चमक सकती है आपकी किस्मत

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजें बताई जाती हैं जिन्हें घर में रखने से खुशहाली और समृद्धि आती है। इन्हीं में से एक है मिट्टी से बने सामान। वास्तु अनुसार घर में मिट्टी से बने सामान रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आने के साथ जीवन की कई परेशानियों का अंत भी हो जाता है। इतना ही नहीं घर में सकारात्मकता भी बनी रहती है। इसलिए घर में मिट्टी से बने सामान जरूर रखने चाहिए। जानिए घर में मिट्टी से बने किन सामानों को रखना शुभ माना जाता है।

मिट्टी का घड़ा: वास्तु अनुसार घर में मिट्टी का घड़ा रखना शुभ माना जाता है। मिट्टी का घड़ा रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहने की मान्यता है। लेकिन ध्यान रखें कि घर की उत्तर दिशा में मिट्टी का घड़ा रखना चाहिए और उसमें हमेशा पानी भरा रखें। खाली घड़ा रखने से बरकत नहीं आती।

मिट्टी के गमले: घर में मिट्टी के गमले रखना सबसे शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति आने की मान्यता है। साथ ही घर के सदस्यों की सेहत भी ठीक बनी रहती है।

मिट्टी की सुराही: घर की उत्तर दिशा में मिट्टी की सुराही में पानी भरकर रखना शुभ माना जाता है। इससे देवी-देवताओं की कृपा बरसने की मान्यता है।

मिट्टी की मूर्तियां: घर की उत्तर पूर्व और दक्षिण पश्चिम दिशा में मिट्टी की प्रतिमाएं रखना शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है। आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।

मिट्टी के दीपक: वास्तु शास्त्र अनुसार पूजा में मिट्टी के दीपक का उपयोग करना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: 2 दिनों में 2 मित्र ग्रहों की बदलेगी चाल, 4 राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Story Loader