22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…तो बस इस वजह से 10 साल की बच्ची ने कर ली आत्महत्या

टीवी देख रही थीं दोनों बहने, लेकिन अचानक दस साल की मानसी ने उठा लिया इतना बड़ा कदम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 9 May 2018, 12:26 PM IST

noida

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 12 इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बच्ची ने जिस वक्त ये कदम उठाया उस समय घर में उसके माता-पिता मौजूद नहीं थे। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दस साल की बच्ची के इस तरह से उठाए गए कदम से हर कोई हैरान है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 12 के ए-21मकान में प्रवीन कुमार रावत अपने परिवार के साथ रहते हैं। मकान के ग्राउन्ड फ्लोर पर उनका परिवार जबकि पहली मंजिल पर उनकी मां और बड़े भाई का परिवार रहता है। प्रवीन रावत की दो बेटियां 10 साल की मानसी और उसकी बड़ी बहन 12 साल की सोनल है। पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली मानसी सुबह अपनी बड़ी बहन के साथ खेल रही थी और टीवी देख रही थी। जबकि उसके माता-पिता अपने ऑफिस गए हुए थे। लेकिन कुछ देर बाद अचानक मानसी ग्राउन्ड फ्लोर पर बने एक कमरे में जाकर दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। काफी देर तक जब वह उपर अपने कमरे में नहीं पहुंची तो उसकी दादी औऱ घर के अन्य सदस्यों ने उसे तलाशना शुरू किया। जिसके बाद उन्होंने ग्राउन्ड फ्लोर का दरवादा खटखटाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर जब धक्का देकर दरवाजा खोला गया, तो अंदर का नजारा देख कर सभी हैरान रह गए। मानसी ने खिड़की की ग्रील से चुन्नी से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। आनन-फानन में घरवाले उसे पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है । फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस भी इस घटना के पीछे के कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पा रही है। हालांकि पड़ोसियों का कहना है कि दोनों बहनों में टीवी के रिमोट को लेकर लड़ाई हुई थी। उसी के बाद मानसी ने आत्महत्या की है।