1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पापा मेरे और मम्मी के साथ करते हैं ऐसा काम, उन्हें गिरफ्तार कर लो’

बच्ची रोते हुए पुलिस से बोली, मेरे पापा को गिरफ्तार कर लीजिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 20 Apr 2018, 1:38 PM IST

crying

ग्रेटर नोएडा। मां-बाप द्वारा दी जाने वाली परवरिश के हिसाब से ही बच्चों में संस्कार आते हैं। लेकिन अगर पेरेंट्स ही अपने बच्चों के साथ दुर्व्यहवार करने लगे तो सोचिए बच्चों पर क्या असर पड़ता होगा। वहीं क्या कोई पिता अपने बच्ची के साथ इतनी मारपीट कर दें कि उसे थाने पहुंचना पड़े तो? ऐसा ही मामला दनकौर कोतवाली का सामना आया है जहां करीब दस वर्षीय बच्ची ने पहुंचकर पुलिस से रोते हुए गुजारिश की कि उसके पापा उसे और उसकी मम्मी के साथ मारपीट करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लीजिए।

यह भी पढ़ें : दोस्त गया था बाहर तो उसके घर पहुंचा युवक और पत्नी के साथ करने लगा ऐसा काम फिर...

क्या है पूरा मामला

गुरुवार शाम करीब 10 साल की एक बच्ची दनकौर कोतवाली पहुंची। यहां उसने रोते हुए पुलिसकर्मियों से कहा कि ‘अंकल, मेरे पापा मुझे और मम्मी को पीटते हैं, आप उन्हें गिरफ्तार कर लो।‘ बच्ची की इस शिकायत पर पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची। लेकिन वहां पुलिस को देखकर वह मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: आॅपरेशन के दौरान महिला के पेट में मिला कुछ ऐसा कि डॉक्टर भी रह गए हैरान

आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करेगी पुलिस

बता दें कि दनकौर कस्बे में परिवार के साथ रहने वाली बच्ची का कहना है कि उसके पापा हर रोज उसे, उसके छोटे भाई और मम्मी को बुरी तरह से पीटते हैं। वहीं इस तरह रोते हुए थाने पहुंची बच्ची को देखकर पुलिसकर्मियों का कभी कलेजा पसीज गया और वह तुरंत आरोपित के घर पहुंचे। हालांकि इस दौरान वह पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस के साथ बच्ची की मां और 7 वर्षीय भाई भी थाने पहुंचे और शिकायत दी। दनकौर थाना पुलिस का कहना है कि दी गई शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।