1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रा के साथ रास्ते में हुआ कुछ एेसा कि स्कूल जाने से किया तौबा

पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच की शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 16 Apr 2018, 6:42 PM IST

noida news

नोएडा।हार्इटेक शहर नोएडा में घर से किसी काम के लिए निकाली एक छात्रा के साथ रास्ते में एेसा वाक्या हुआ।जिसके बाद से उसने स्कूल जाने से साफ तोबा कर ली।हालांकि परिजनों के बार बार स्कूल न जाने का कारण पूछने पर छात्रा ने जो बताया।उसे सुनकर परिजनों के दिलों में भी डर बैठ गया। उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी एरिया के कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस शिकायत मामले की जांच में जुट गर्इ।

यह भी पढ़ें-आप ही के मोबाइल का ये नंबर बदलकर बदमाश कर देते है एेसा काम

इसलिए छात्रा ने स्कूल जाने से किया इनकार

दरअसल बरौला निवासी एक छात्रा यहां अपने परिवार के साथ रहती है। वह घर से कुछ दूरी पर स्थित स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले एक साल से गांव के कुछ मनचले किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। वह उसके स्कूल आते-जाते वक्त फब्तियां कस रहे थे। उनकी इस हरकत की शिकायत पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से की,लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे मनचलों का साहस आैर बढ़ गया और वो आए दिन लड़की को तंग करने लगे।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: कठुआ की तरह यहां भी धर्मिक स्थल के अंदर मासूम के साथ हुर्इ गंदी हरकत

भार्इ के रोकने पर मनचलों ने पीटा

आरोप है कि 11 अप्रैल को छात्रा अपने भार्इ के साथ घर के जरूरी काम से जा रही थी। इसीदौरान छात्रा को दो मनचलों ने घेर लिया। जब वह निकलकर जाने लगी तो एक ने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया। इसीबीच पीड़िता के शोर मचाने पर पहुंचे उसके भार्इ ने इसका विरोध किया। भार्इ के विरोध करने पर मनचलों ने उसके साथ भी मारपीट की। जिसके बाद छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस में जाकर दी। इसमें उन्होंने बरौला के ही सुमित और राहुल के खिलाफ शिकायत दी। एसएचओ पंकज पंत के अनुसार शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।