10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 लोकसभा चुनाव : भाजपा को हराने के लिए इस ‘अनूठी’ साइकिल का सहारा लेंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधने के साथ ही अपने कामों की जानकारी आम लोगों को देने के लिए एक अनूठी साइकिल का सहारा लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 28 Aug 2018, 2:39 PM IST

akhilesh

2019 लोकसभा चुनाव : भाजपा को हराने के लिए इस ‘अनूठी’ साइकिल का सहारा लेंगे अखिलेश यादव

नोएडा। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक तरफ भाजपा मैदान में उतर चुकी है तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी पार्टियों ने महागठबंधन तैयार करने की कवायद शुरू की है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधने के साथ ही अपने कामों की जानकारी आम लोगों को देने के लिए एक अनूठी साइकिल का सहारा लिया है।

यह भी पढ़ें : इस बड़े नेता ने खोली पंखुड़ी पाठक की पोल, कहा- इसलिए दिया पार्टी से इस्तीफा

दरअसल, सपा ने योगी सरकार की नाकामी की मुनादी करने और अपनी अखिलेश सरकार में किए गए जनउपयोगी कामों का प्रचार करने के लिए अपने चुनाव चिह्न को ही इस्तेमाल करते हुए एक खास साइकिल तैयार की है। जिसमें सभी बातों को शामिल किया गया है। पार्टी ने अभियान को सोशल मीडिया पर शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : मायावती के पिता आैर भार्इ पर आरोप लगाने वालों को हार्इकोर्ट ने दिया एेसा जवाब, बसपा में खुशी की लहर

गौरतलब है कि 2019 के आम चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों की गतिविधि में तेजी आने लगी है। भाजपा समेत विपक्षी पार्टियों का खास फोकस उत्तर प्रदेश पर है। वहीं इस बार समाजवादी पार्टी भाजपा को घेरने में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहती। जिसके चलते ही सपा ने इस खास साइकिल का सहारा लिया है।

यह भी पढ़ें : 9 साल की बच्ची ने पीएम मोदी को पत्र लिख मांगी इच्छा मृत्यु, बच्ची का ये पत्र पढ़ छलक आएंगी आपकी आंखें

सपा द्वारा तैयार की गई इस खास साइकिल में पूर्व की अखिलेश सरकार की चर्चित योजना डायल 100, लैपटॉप वितरण, 108 एंबुलेंस, ई-रिक्शा वितरण, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे, लखनऊ मेट्रो, 1090 विमिन पावर लाइन, सोलर एनर्जी जैसी कई योजनाओं को दर्शाया गया है। इस खास साइकल को पार्टी कार्यकर्ता अभी से जगह-जगह प्रचार के लिए इस्तेमाल करने लगे हैं।

यह भी देखें : इच्छाम्रत्यु की मांग करते हुए बागपत की बेटी ने लिखा पीएम को खत

सपा नेता सुनील चौधरी ने बताया कि जिस तरह प्रदेश में भाजपा की सरकार में लोगों की अनदेखी की जा रही है। उससे सभी त्रस्त हैं। जबकि हमारी सरकार के दौरान राज्य में खूब तरक्की हुई। उन्हीं सभी कामों को लेकर अब पार्टी ने एक खास साइकिल चिन्ह तैयार किया है।