
पुलिस आैर बदमाशों की एक साथ हुर्इ तीन जगह मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली-देखें वीडियो
नोएडा।गौतमबुद्ध नगर जिले में हाई अलर्ट के बाद पुलिस की अलग अलग क्षेत्रों में एक साथ तीन जगहों पर मुठभेड़ हुर्इ।इस मुठभेड़ में पुलिस बदमाशों की तरफ से हुर्इ अधाधुंध फायरिंग में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गये।सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।पुलिस और बदमाशों के बीच ये मुठभेड़ ग्रेटर नोएडा के कासना और नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में हुई है।तीन जगह हुई मुठभेड़ में मौके से पुलिस ने दो कार, एक स्कूटी, एक बाइक, अवैध असलाह, एक लूटी हुई डबल बैरल, सहित कुछ जिन्दा व खोखा व कारतूस बरामद किये है।
इनपुट मिलते ही पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में बदामशों को घेरा
बुधवार रात सबसे पहले ग्रेटर नोएडा के कासना थाना पुलिस को मुखबिर से इनपुट मिला कि दो बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने एलजी गोलचक्कर पर बैरिकेडिंग लगा कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जावेद नाम के बदमाश को पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि इसका एक अन्य साथी मनीष को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि बदमाश लूट की कई घटनाओं में पहले भी जेल जा चुके है। साथ ही पुलिस इनका आपराधिक इतिहास के एचएनगालने में जुट गई। इनके पास से पुलिस ने एक स्कूटी, एक पिस्टल, एक लूटी हुई डबल बैरल सहित कुछ कारतूस बरामद किये है।
कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर कर दी फायरिंग
वहीं दूसरी मुठभेड़ कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में हुर्इ। यहां पुलिस और बदमाशों के बीच सेक्टर-99 में पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार में सवार दो संदिग्ध को रोकाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस पर बदमाशों से फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की क्रॉस फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस द्वारा शुरूआती जांच में सामने आया है कि ये दोनों घायल बदमाश राज व सुशील अपने वाहनों में सवारियों को बिठाकर लूटपाट करते थे। पुलिस ने इनके पास से दो कार, दो अवैध असलाह व कुछ कारतूस बरामद किये हैं। वही इनका आपराधिक इतिहास जुटाने में पुलिस लग गई है।
ट्रांसपोर्ट नगर में भी जमकर चली पुलिस आैर बदमाशों के बीच गोली
वहीं पुलिस और बदमाशो के बीच तीसरी मुठभेड़ थाना फेस-3 पुलिस ट्रांसपोर्ट नगर एरिया में हुई। यहां पुलिस ने अपना जाल बिछाकर बदमाशों को पकड़ना चाहा। इस पर बदमाश सोनू शर्मा ने अपने को घिरा देख कर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सोनू गोली लगने से घायल हो गया। जांच में सामने आया है कि इसपर महरौली, कविनगर में लूट, स्नैचिंग, व बालात्कार करने के प्रयास में लगभग डेढ़ दर्जन मुकद्दमे दर्ज है। मौके से पुलिस ने एक बाइक, एक पिस्टल, व कुछ करतूस बरामद किये है।
Published on:
22 Nov 2018 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
