10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला टीचर ने तीसरी कक्षा के छात्र के साथ किया एेसा काम, खुली नींद तो चिल्लाने लगा बच्चा, देखें वीडियो

पुलिस ने आकर तोड़ा ताला तो निकाला छात्र

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Oct 26, 2018

news

महिला टीचर ने तीसरी कक्षा के छात्र के साथ किया एेसा काम खुली नींद तो चिल्लाने लगा बच्चा, देखें वीडियो

बिजनौर।यूपी के बिजनौर जिले में स्थित मंडावर क्षेत्र के एक प्राथमिक प्राइमरी स्कूल में महिला टीचर ने अपनी कक्षा के तीसरी कक्षा के छात्र के साथ एेसा काम किया।जिससे गांव में हड़कंप मच गया।बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे।गांव वालों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस आैर स्कूल विभाग को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को निकाला।वहीं ग्रामीणों ने रोते हुए बच्चे की वीडियो बना भी बना ली।

महिला टीचर ने किया यह काम फिर आकर देखा

जानकारी के अनुसार मौहम्मदपुर देवमल विकासखंड़ के अन्तर्गत प्राथमिक स्कूल रामजीवाला में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी की गर्इ थी। इस दौरान तीसरी कक्षा का एक छात्र क्लास रूम में सोता रह गया। छुट्टी के बाद अध्यापकों ने क्लास में देखें बिना ही दरवाजा बंद कर दिया। टीचर क्लास के दरवाजे पर ताला लगाकर घर चले गये। करीब एक घंटे बाद बच्चे की आंख खुली तो उसे सब गायब मिले। इतना ही नहीं क्लास रूम के गेट बंद थे। इस पर बच्चा घबरा गया। उसने रोना शुरू कर दिया। बच्चे के रोने आैर चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे। ग्रामीण आैर पास के बच्चों ने इसकी जानकारी बड़ो को दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 डायल पुलिस और स्कूल टीचर को दी। मौके पर पहुंची। पुलिस ने ताला तोड़कर बच्चे को क्लास रूम से बाहर निकाला। अगर बच्चे से खिड़की नहीं खुलती तो छात्र के साथ कोई भी अनहोनी घट सकती थी। वहीं उसके परिजनों ने बताया कि बच्चा जब स्कूल आया था। उसे बुखार था। जिसके चलते क्लास में वो सो गया। टीचर ने बिना क्लास को चेक किये ही क्लास के दरवाज़ा पर ताला लगाकर चली गई।

बड़ी खबरें

View All

नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग