
नोएडा। पिछले कई दिनों से तेज आंधी तूफान के बाद अब भूकंप के झटकों से धरती दहल उठी। जिसके बाद लोगों में भय का माहौल है और भूकंप आने के दौरान सभी अपने घरों व ऑफिसों के बाहर निकल गए। दरअसल, बुधवार शाम करीब 4:15 बजे नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 5.9 बताई जा रही है। भूकंप का केंद् पाकिस्तान के हिंदूकुष में बताया गया है।
ऑफिस से बाहर निकले लोग
बता दें कि जैसे ही भूकंप के झटके महसूस किए गए तो सभी लोग अपने ऑफिस और घरों से बाहर दौड़ पड़े। वहीं जो लोग अपने घरों में थे वह भी बाहर आ गए। जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला।
नोएडा में रहने वाले नितिन शर्मा का कहना है कि अभी तक मौसम विभाग द्वारा पिछले कई दिनों से तेज आंधी तूफान की चेतावनी दी जा रही थी लेकिन आज तूफान के बाद भूकंप आया तो हम सभी लोग अपने घरों से बाहर आ गए।
मौसम विभाग ने तेज तूफान की दी है चेतावनी
गौरतलब है कि मौसम विभाग व गृह मंत्रालय की तरफ से पिछले कई दिनों से लगातार तेज आंधी तूफान की चेतावनी दी जा रही है। वहीं पिछले बुधवार को आए तूफान के बाद वेस्टू यूपी समेत देशभर में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। जबकि लाखों का नुकसान भी हुआ। आगे किसी तरह की हानि न हो इसके मद्देनजर मौसम विभाग व जिला प्रशासन लगातार लोगों को सचेत कर रहा है।
Published on:
9 May 2018, 5:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.