
नोएडा. देशभर में स्वच्छ भारत मिशन चल रहा है। केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक इस मिशन को सफल बनाने में जुटी हुई है। लेकिन कुछ लोगों को आज भी स्वच्छता के लिए आवाज उठाने पर जान पर बन आती है। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला ग्रेटर नोएडा में। यहां चिटेहठा गांव में घर के आगे कूड़ा डालने से मना करने पर दबंगों ने अवैध हथियारों के बल पर घर में घुसकर महिला और उसके पति को जमकर पीटा। इस दौरान दबंगों ने फावड़ा मारकर महिला और उसके पती को घायल कर दिया । इसके बाद दबंगों ने घर के बाहर अवैध हथियार लहराते हुए कई राउंड फायरिंग कर जान से मार देने की भी धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ेंः घर में घुस गया योगी का नशेड़ी दरोगा, इसके बाद एक युवती संग जो किया उसने पूरे विभाग का झुका दिया सिर
अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूंज रहे चिटेहठा गांव के सुखबीर का इतना दोष था कि उसने घर के आगे कूड़ा डालने का बिरोध किया था, जिस पर भड़के दबंगों ने अवैध हथियारों के बल पर घर में घुसकर उसे और उसकी पत्नी को जमकर पीटा औऱ फावड़ा मारकर घायल कर दिया। अवैध हथियारों से घर के बाहर खड़े होकर कई राउंड फायरिंग कर पीड़ित को जान से मार देने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Published on:
13 May 2018, 4:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.