29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Suicide in GIP Mall Noida: नोएडा के जीआईपी मॉल के चौथी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, मानसिक तनाव बना कारण!

Suicide in GIP Mall Noida: नोएडा के सेक्टर-39 के जीआईपी मॉल में एक महिला की खुदकुशी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक तनाव से जूझ रही थी। युवती ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 7 Nov 2024, 7:56 PM IST

Suicide in GIP Mall Noida: जीआईपी मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर दिल्ली की 36 साल की महिला ने जान दे दी है। जानकारी सामने आई है कि महिला का अपने पति से झगड़ा चल रहा था।

जीआईपी मॉल में महिला ने की खुदकुशी

नोएडा सेक्टर-39 के जीआईपी मॉल में दिल्ली की रहने वाली महिला ने खुदकुशी कर ली है। 36 साल की आकांक्षा ने मॉल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। ये घटना बीती रात की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने दीवार गिराने पर बवाल, कई घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

मानसिक तनाव बना कारण

महिला को लेकर परिजनों ने जानकारी दी है कि मृतका की शादी को केवल 15 दिन ही हुए थे और पति के साथ उसका विवाद हो गया। इसके बाद से ही तलाक का केस भी कोर्ट में विचाराधीन था। महिला इस झगड़े को लेकर मानसिक तनाव में थी। हो सकता है कि इसी कारण उसने अपनी जान देने की घटना को अंजाम दे दिया।

यह भी पढ़ें: राजा भैया पर शिकंजा कसने वाले आईपीएस जसबीर सिंह सेवामुक्त, अपनी अलहदा कार्यप्रणाली के चलते हुए थे सस्पेंड

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। जांच में पता चला कि फायर एग्जिट गेट की सीढ़ियों से महिला ने छलांग लगाया।