11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुमार का टूटा विश्वास, कहा- राज्यसभा में मुझे ना मिले सीट, इसलिए सारा प्रपंच

खबरों की मानें तो AAP पार्टी का एक गुट अभी से ही कुमार विश्वास की जड़ें काटने में लग गया है, अमानतुल्ला की वापसी से कुमार विश्वास को झटका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

pallavi kumari

•

Updated: 31 Oct 2017, 4:39 PM IST

kumar vishwas

Kumar vishvas

गाजियाबाद. आम आदमी पार्टी में विधायक अमानतुल्ला की वापसी के बाद ही पार्टी के कद्दावर नेता कुमार विश्वास को AAP पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक से भी बाहर कर दिया है। AAP ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक से कुमार विश्वास का नाम शामिल नहीं किया है। बता दें कि अभी तक AAP पार्टी की चार बैठकें हुई हैं, जिसका संचालन कुमार विश्वास ही करते आए हैं। लेकिन इस बार वह सामान्य कार्यकर्ता की हैसियत से वहां जाएंगे। कुमार विश्वास ने कहा कि इसका फैसला जनता कोर्ट में होगा, जब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और बाकी लोग वोट लेने जाएंगे।

यह भी पढ़ें- दबंग लड़की ने थाने में ही लड़के को गंदी गालियां देकर की जमकर पिटाई, Video मजेदार

मीडिया में आई खबरों की मानें तो आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता और कवि कुमार विश्वास दिल्ली के कोटे से राज्यसभा की सीट के प्रबल दावेदार हैं, ऐसे में AAP पार्टी का एक गुट अभी से ही कुमार विश्वास की जड़ें काटने में लग गया है। इसको लेकर AAP पार्टी में फिर से रार शुरू हो गई है। सोमवार को वसुंधरा स्थित अपने घर पर कुमार विश्वास ने ओखला विधायक अमानतुल्ला की वापसी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी के करने से कुछ नहीं होता है। अमानतुल्ला की वापसी से AAP पार्टी की स्थापना की 5वीं सालगिरह से पहले खेमे में फिर से गुटबाजी होने लगी है।

कवि कुमार विश्वास ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये सारा प्रपंच और खेल राज्यसभा सीटों के लिए हो रहा है। अमामतुल्ला खान मेरे लिए बस एक मामूली मुखौटा हैं और सारा प्रपंच फरवरी में खाली हो रहीं 3 राज्यसभा सीटों के लिए रचा जा रहा है। पार्टी के भीतर कुछ लोगों में उनके बढ़ते कद और राजस्थान की कमान सौंपे जाने को लेकर काफी दुखी है।

उन्होंने ये भी कहा कि अमानतुल्ला खान पर कुछ कहना बेकार है। वो मुखौटा भर है। राजस्थान में हम सफल हो रहे हैं और राज्यसभा की सूची आ रही है। कई लोग हैं। ये एक टिपिकल तरीका है। पहले मुखौटे से वार करवाओ और फिर उस पर प्रतिक्रिया दे दो। इसी बीच वह इमोशनल होकर ये भी बोले कि इसी घर में पार्टी बनी थी और मुझे किसी पार्टी में जाना नहीं है। उन्‍होंने आगे कहा, अगर मौका मिलेगा तो मैं बोलूंगा। अभी वक्ताओं में मेरा नाम नहीं है। हो सकता है कि बोलने का मौका ना मिले।

आपको बतादें कि आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान का निलंबन बहाल कर दिया गया है। कुमार विश्वास को बीजेपी एजेंट बताने पर पहले पॉलिटिकल अफेयर कमेटी से हटाने के साथ ही पार्टी से अमानतुल्ला खान को निलंबित कर दिया गया था। इसका असर कुमार विश्वास और दिल्ली के सीएम और आप पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के रिश्तों पर भी साफ-साफ दिखा था।