5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, इस AC बस में सफर करने पर लगेंगे इतने रुपये

दीपावली से पहले दिल्ली से लखनऊ समेत कई रुट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 9 Oct 2018, 2:59 PM IST

नोएडा. दीपावली से पहले दिल्ली से लखनऊ समेत कई रुट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम की तरफ से एसी स्लीपर कोच बस सर्विस के लिए किराए पर सहमति बन गई है। हालाकि इन बसों का किराया जनरथ जैसी सस्ती लग्जरी बसों से अधिक होगा। इनका किराया रोडवेज की वोल्वो और स्कैनिया जैसी बसों से भी कम रखने की तैयारी की जा रही है। विभाग के अधिकारियों की माने तो जनरथ बसों में 1.42 रुपया प्रति यात्री एक किलोमीटर का तय किया गया है।

यह भी पढ़ें: Special- ये मुस्लिम मां-बेटी बनेंगी कैकेयी और सीता, संस्कृत के स्लोक बोलती हैं फर्राटे से

वहीं जीएसटी, टोल व अन्य कर सहित किराया 1.97 रुपया प्रति किलोमीटर के हिसाब से वसूला जाएगा। इस सेवा के शुरू होने के बाद में यात्रियों को काफी फायदा होगा। एसी स्लीपर में यात्री आसानी के साथ दिल्ली से लखनउ व यूपी के अन्य शहर के लिए कर सकेंगे।

दीपावली से पहले शुरू होगी बस सर्विस

यूपी परिवहन निगम की स्लीपर कोच बस सर्विस दीपावली से पहले शुरू करने की कवायद तेज कर दी गई है। फर्स्ट फेज के लिए विभाग के प्रबंध निदेशक पी गुरुप्रसाद ने 18 बसों के लेटर आॅफ इंटेंट पर साइन कर दिए है।

जनरथ बस का किराया

दिल्ली से कानपुर——— 846 रुपये
दिल्ली से गोरखपुर—— 1427 रुपये
दिल्ली से लखनऊ——— 960 रुपये

स्लीपर कोच बस का संभावित किराया

दिल्ली से कानुपर————1057 रुपये
दिल्ली से गोरखपुर———1783 रुपये
दिल्ली से लखनऊ————1200 रुपये यमुना एक्सप्रेस-वे
दिल्ली से लखनऊ————1130 रुपये आगरा