29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking: नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, 4 मजदूरों की मौत, दर्जनभर घायल

सेक्टर-94 एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 7 Oct 2018, 2:37 PM IST

noida

Big Breaking: निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी, एक की मौत, 8 घायल

नोएडा. सेक्टर-94 एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से अब तक चार मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनभर लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं। जैसे ही बिल्डिंग की शटरिंग गिरी तो सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया। एक मजदूर की हालत को गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। अभी तक मृत मजदूर की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: हरिद्धार से गंग नहर में रोका जाएगा पानी, यूपी के इन शहरों में हो जाएगी किल्लत

जानकारी के अनुसार, थाना-39 कोतवाली एरिया के सेक्टर 94 में कैपिटल सिटी बिल्डिंग की शटरिंग अचानक भरभरा कर गिरने लगी। इस दौरान आस-पास काफी संख्या में मजदूर कार्य कर रहे थे। शटरिंग को गिरता देख आस—पास के लोगों में भगदड़ मच गई। बताया गया है कि इस बिल्डिंग का निर्माण अहलूवालिया कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। सूचना मिलने पर मौके पर चीख पुकार मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने चार लोगों की मौत और दर्जनभर के घायल होने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ लापरवाही बरतने पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि 19वीं मंजिल से शटरिंग गिर गई थी। शटरिंग गिरने से चार मजदूर की मौत हो गई, जबकि 5 अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां डॉक्टरों ने एक की हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस मौके से शटरिंग के सामान को हटाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: मायावती की इस सीट से सपा ने किया प्रत्याशी तय!