
नोएडा। फुटबॉल वर्ल्ड कप का खुमार पूरे विश्व में छाया हुए है। वहीं इस बीच गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी बी.एन सिंह द्वारा ग्रामीण खिलाड़ियो में एक नई अलख जगाई गई है। दरअसल, जिलाधिकारी ने गांव के खिलाड़ियो व युवाओं को नि:शुल्क फुटबॉल बांटकर गुज़ारिश की है ग्रामीण क्रीड़ा स्थलों को खेलों के माध्यम से आबाद रखा जाए ताकि आने वाले युवाओं के लिए खिलाड़ी प्रेरणास्रोत बन सकें।