27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब यूपी में इस कद्दावर सपा नेता की जमीन से दिसंबर में उड़ान भरेंगे विमान

१८ रूटों पर लोग यहां से कर सकेंगे हवार्इ सफर
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 10 Aug 2018, 5:27 PM IST

DEMO PIC

अब यूपी में इस कद्दावर सपा नेता की जमीन से दिसंबर में उड़ान भरेंगे विमान

गाजियाबाद।अभी तक यूपी के एनसीआर में आने वाले जिलों के लोगों को हवार्इ सफर के दिल्ली के आर्इजीआर्इ एयरपोर्ट जाना पड़ता है।लेकिन अब गाजियाबाद जिले में रहने वाले लोगों को यह मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।सालों से अपने जिले से हवार्इ सफर की राह तक रहे लोगों का यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। बस वह कुछ ही महीनों बाद यानि दिसंबर से अपने जिले से हवार्इ सफर कर सकेंगे।इसकी वजह हिंडन एयरबेस से घरेलू उड़ान का रास्ता जमीनी स्तर पर साफ होना है।अब यहां एयरपोर्ट अथाॅरिटी आॅफ इंडिया को टर्मिनल बनाना है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-कांवड़ियों ने पुरानी रंजिश के चलते मचाया था बवाल

यहां सीधे इन 18 रूटों पर कर सकेंगे हवार्इ सफर

जानकारी के अनुसार हिंडन एयरबेस से उड़ने वाली घरेलू उड़ान की कनेक्टिविटी गाजियाबाद से 18 रूटों पर रहेंगी।यहां से लोग चंडीगढ़, लखनऊ, दिल्ली समेत बिहार व प्रदेश के कुछ अलग हिस्सों में पहुंच सकते है।यह शुरूआत दिसंबर माह तक हो जाएगी।इसकी वजह तीन माह के अंदर एयरपोर्ट अथाॅरिटी आॅफ इंडिया द्वारा टर्मिनल तैयार करना है।वहीं पीडब्ल्यूडी दो महीने में 600 मीटर की सड़क दो महीने में तैयार करके देगा।

यह भी पढ़ें-ब्रैस्ट कैंसर के नाम पर महिला ने किया एेसा काम, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सपा नेता से जमीन लीज संबंधी विवाद को सुलझाया

वहीं इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों आठ महीनों बाद सपा नेता अभिषेक गर्ग समेत किसानों से जमीन संबंधी विवाद को सुलझा लिया।जिसके बाद संभावना है कि जल्द ही सपा नेता अभिषेक गर्ग आैर उनके परिवार व गांव के अन्य लोग जमीन की लीज डीडी पर जल्द ही हस्ताक्षर कर देंगे। इसके बाद हिंडन से उड़ान भरने के लिए बाकी की तैयारी एयरपोर्ट अथाॅरिटी करेगा।

यह भी पढ़ें-महिला के साथ बंद कमरे में सिपाही कर रहा था गंदा काम, भीड़ ने दबोचकर किया ये हाल, देखें वीडियो