27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगी हुए एलपीजी सिलेंडर तो ब्रेड से लेकर डोसा-पावभाजी के बढ़ गए दाम

पेट्रोल व डीजल के बढ़े दामों के साथ ही एलपीजी सिलेंडर के दाम भी हर माह बढ़ रहे हैं। इन बढ़े दामों का असर अब ब्रेड-पाव के अलावा मसाला डोसे पर भी पड़ने लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 28 Oct 2021, 5:33 PM IST

pav-bhaji-recipe.jpg

नोएडा. पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से कच्ची खाद्य सामग्री के परिवहन का खर्च बढ़ गया है। रही बची कसर एलपीजी सिलेंडर ने पूरी कर दी है। इसके दाम बढ़ने की वजह से खाद्य पदार्थ बनाने की लागत भी बढ़ गई है। ऐसे में 700 ग्राम वाला ब्रेड का जो पैकेट पहले 45 रुपये में मिलता था, अब वह 50 रुपये का हो गया है। इसी प्रकार 300 ग्राम वाला ब्रेड का पैकेट 20 रुपये से बढ़कर 25 रुपये का हो गया है।

यह भी पढ़ें : कोविड संक्रमण का शिकार हुए लोग पटाखे के धुंए से रहे सतर्क हो सकती है ये परेशानी

ब्रेड से लेकर डोसा-पावभाजी के बढ़ गए दाम

इसके अलावा 350 ग्राम वाला ब्राउन ब्रेड 35 रुपये से बढ़कर 40 रुपये की हो गई है। 12 पीस वाला पाव का पैकेट 20 रुपये से बढ़कर 25 रुपये का हो गया है। 3600 रुपये प्रति कुंतल के भाव वाली चीनी चार हजार रुपये प्रति कुंतल हो गई है। भगत हल्वाई में फास्टर फूड कार्नर का भी संचालन होता है। संचालक शिशिर भगत ने बताया कि एलपीजी महंगी होने के साथ खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने के चलते हम को भी रेट बढ़ाने पड़ रहे हैं।

फास्ट फूड पहले प्रति प्लेट वर्तमान में प्रति प्लेट

डोसा 70 रुपये 90 रुपये

छोले भटूरे 40 रुपये 50 रुपये

पाव भाजी 50 रुपये 70 रुपये

चाऊमीन 40 रुपये 50 रुपये

एक तरफ जहां मसाले डोसा के दाम बढे हैं। वहीं ब्रेड और पॉव के दाम भी पांच रुपये प्रति पैकेट तक बढ़ गए हैं। लागत बढ़ने के कारण फास्ट फूड भी 15 से 20 फीसद तक महंगा हो गया है। चीनी के दामों में भी थोक बाजार में चार सौ रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोत्तरी हुई है।

यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन में कम होने लगी किसानों की संख्या, संघर्ष में डटे रहना हुआ मुश्किल