नोएडा. वेस्ट यूपी से तीन बड़ी खबर सामने आई है। मुजफरनगर में दिल्ली में कैग में तैनात और महिला लेखपाल के पति की हत्या कर दी गई। इस मामले को लेकर आॅनर किलिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं मेरठ में चौधरी चरण सिंह जेल में बंद चल रहे हस्तिनापुर से बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। उनसे एनएसए हटा दिया गया है। वहीं तीसरी बड़ी नोएडा से है। यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई को सेना की गुप्त जानकारी देने के आरोप में बीएसएफ में तैनात कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। यह नोएडा आता रहता था। ऐेसे में यूपी एटीएस जांच कर रही है कि कहीं नोएडा से ही तो पाकिस्तान के तार नहीं जुड़ेे है।