ई-कॉमर्स कंपनी और 100 फीसदी एफडीआई के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के कारण आज देशभर सहित वेस्ट यूपी के दवा कारोबारी हड़ताल पर हैं। बता दें कि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन ऑफ यूपी ने प्रदेशभर में दवा की दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया था। इसके चलते आज यानी शुक्रवार को नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद समेत पूरे वेस्ट यूपी सभी मेडिकल स्टोर बंद हैं।