28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दाऊद से संबंध रखने वाले आजम खान मुलायम सिंह के हैं राजनीतिक दत्तक पुत्र’

आजम खान को अमर सिंह की खुली चुनौती, आ रहा हूं रामपुर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 28 Aug 2018, 2:54 PM IST

azam khan

photo

नोएडा. राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर निशाना साधा है। अमर सिंह ने आजम खान को मुलायम सिंह का राजनीतिक दत्तक पुत्र बताते हुए समाजवादी पार्टी को नमाजवादी पार्टी करार दिया है। अमर सिंह ने प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान आजम पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आजम खान के संबंध अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से है। उन्होंने आरोप लगाए है कि आजम खान ने घोटाला कर यूनिवर्सिटी बनाई है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के खिलाफ सड़कों पर उतरा यह समाज, लोकसभा चुनाव में हो सकता है बड़ा नुकसान

समाजवादी को बताया नमाजवादी पार्टी

मंलवार को राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कांफ्रेंस के दौरान मुलायम सिंह यादव को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि आजम खान उनके राजनीतिक दत्तक पुत्र हैं। आजम खान ने खुलेआम कहा था कि उन्हें दाऊद इब्राहिम और अबु सलेम से संबंध और उन्हें पैसे मिलते हैं। समाजवादी पार्टी को नमाजवादी पार्टी बताते हुए अमर ने परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोहिया जी ने पार्टी में परिवार के किसी सदस्य को तहरीज नहीं दी। फिलहाल पार्टी पूरे परिवार से ही भरी पड़ी है। अमर सिंह ने कहा कि आजम खान के पश्चिमी यूपी प्रभारी मंत्री होने के दौरान मुजफ्फरनगर दंगे हुए थे। जबकि देश के विभाजन के दौरान भी पश्चिमी यूपी में दंगा नहीं हुए थे।

कॉफ्रेंस के दौरान अमर सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर में दंगे के दौरान सैफई में शेरावत का डांस हुआ। गुजरात के दंगे का कलंक लगाने वाले नेता मुजफ्फरनगर में हुए दंगे के दौरान कहा गए थे। उन्होंने आजम खान द्वारा विवादित बयान देने का वीडियो पेश करते हुए कहा कि छेड़छाड़ करने वाले का कोई धर्म नहीं होता है। यूपी में समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान एक विशेष समुदाय के लोगों को छूट दी गई थी। उन्होंने मुलायम सिंह के जन्मदिन को लेकर आजम के कथित बयान का भी जिक्र किया। अमर सिंह ने कहा कि जो शख्स मुलायम सिंह के जन्मदिन मनाने के बाद अबू सलेम और दाऊद से संबंध होने का दावा करता है। अमर ने कहा कि वह मेरी पत्नी को कटवाने और बेटियों पर तेजाब फिंकवाने की बात करता है। उन्होंने कहा कि डर लगता है कि कहीं हमारी बेटियों पर तेजाब न फेंक दें। वह मेरी हत्या करा सकता है।

आ रहा हूं रामपुर

उन्होंने कहा कि आजम 30 तारीख को रामपुर आ रहा हूं और गेस्ट हाउस में रहूंगा। आप प्रदेश के नामी गिरामी चेहरा और मुलायम सिंह के खास है। साथ ही देश के गृहमंत्री भी। केंद्र व प्रदेश सरकार भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाई है। अमर सिंह ने कहा कि खिलजी व मोहम्मद गौरी जैसे की नस्ल के लोगों को भारत में नहीं रहना चाहिए। जो भारत माता को डायन कहता है, वह भारत में कैसे रह सकता है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के खिलाफ सड़कों पर उतरा यह समाज, लोकसभा चुनाव में हो सकता है बड़ा नुकसान