27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अटल अस्थि कलश यात्रा पर आजम खान बोले- ‘मरने के बाद इतना सम्मान मिले तो मैं आज मर जाऊं’, देखें वीडियो

अटल अस्थि कलश यात्रा पर आजम खान ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें अगर ये पता चल जाए कि मरने के बाद इतना सम्मान मिलेगा तो वे आज मरना पसंद करेंगे।

2 min read
Google source verification
azam khan

अटल अस्थि कलश यात्रा पर आजम खान बोले- 'मरने के बाद इतना सम्मान मिले तो मैं आज मर जाऊं'

रामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने तंज कसा है। आजम ने कहा कि अगर उन्हें किसी भी तरह से यह पता चल जाए कि उनकी मौत के बाद उन्हें बहुत सम्मान दिया जाएगा तो वह आज ही मरना पसंद करेंगे।

यह भी पढ़ें-अमर सिंह ने आजम खान पर बोला बड़ा हमला बताया, 'राक्षस'

दरअसल, वाजपेयी के निधन के बाद भाजपा ने उनकी अस्थियों को अलग-अलग प्रदेशों की नदियों में विसर्जित करने का निर्णय लिया। इसके तहत अलग-अलग प्रदेशों में अस्थि कलश यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। उधर, भाजपा के इस निर्णय को लेकर राजनीति भी जारी है। विपक्ष ने इसे महज ड्रामेबाजी करार दिया है।

यह भी पढ़ें-सपा के कद्दावर मुस्लिम नेता अजाम खान की बढ़ी मुश्किलें, जारी हुआ गैरजमानती वारंट

कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह पूर्व पीएम के निधन के बाद भाजपा उनका राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। अब आजम खान ने भी इस यात्रा को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। आजम ने कहा कि 'यदि मैं किसी भी तरह यह जान पाया कि मेरे मरने के बाद मुझे बहुत सम्मान मिलना है तो मैं आज ही मरना पसंद करूंगा।' हालांकि सोशल मीडिया पर आजम के इस बयान को लेकर तीखी आलोचनाएं भी सामने आई हैं।

यह भी देखें-नोएडा में घूमने के बाद अस्थि कलश गाजियाबाद के लिए रवाना

यह भी पढ़ें-मुजफ्फरनगर: हिंदू-मुस्लिम संघर्ष के बाद भाजपा सांसद संजीव बालियान ने गांव में की पंचायत और दी यह चेतावनी

आपको बता दें कि सपा नेता आजम खान व उनके बेटे रामपुर जिले से विधायक हैं। जहां आजम खान 9वीं बार विधायक हैं तो उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पहली बार विधायक बने हैं। आजम खान अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस समय उनके और पूर्व सपा नेता अमर सिंह के बीच भी जुबानी जंग चल रही है। जिसमें दोनों एक दूसरे पर जमकर पलटवार कर रहे हैं।