हालांकि, अब चर्चा यह है कि अमर सिंह अपनी नई पार्टी बनाएंगे। इसमें उनके साथ समाजवादी पार्टी (सपा) के बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। यह भी चर्चा चल रही है कि उनके साथ में वेस्ट यूपी के पूर्व विधायक भी जुड़ सकते हैं। यह सपा से विधायक रह चुके हैं। फिलहाल यह पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। यह अपनी पत्नी को अलीगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ाना चाहते हैं, जबकि इनकी नजर वेस्ट यूपी की ही एक सीट पर है।