3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया की अमीर मुस्लिम महिला की योगी राज में भूख से मौत

यूपी में भूख से एक महिल की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी कुछ दिनों से पीड़ित परिवार को खाना खिला रहे थे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 26 Jan 2018, 7:02 PM IST

ameer jahan die due to hunger in moradabad

मुरादाबाद। अमीर जहां जिसके नाम का ही अर्थ है दुनिया की अमीर, लेकिन योगी राज में इस महिला की भूख से मौत हो गई। जी हां, यूपी में भूख से तड़प कर मरने का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद सरकार कोई सबक नहीं नहीं ले रही है। अभी हाल ही में यूपी के बरेली में भूख से तीन लोगों की मौत हो गई थी। अब मुरादाबाद में भूख और गरीबी से अमीर जहां (34 वर्ष) नामक एक मुस्लिम महिला की मौत हो गई है। घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन में हडकंप मच गया है। आलम यह है कि कोई भी भूख से मौत की घटना को मानने को तैयार नहीं है। वहीं, इस मामले में राज्य मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने कहा की घटना बेहद दुखद है। अगर महिला की भूख से मौत हुई है तो इसकी जांच कराई जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह है पूरा मामला...

मूल रूप से छजलैट के गांव फूलपुर के रहने वाले मो. यूनुस का परिवार जयंतीपुर में पुलिस चौकी के पास सलीम कुरैशी के मकान में किराए पर रहता है। यूनुस रिक्शा चलाता था। लेकिन, टीबी की बीमारी होने के बाद वह एक ठेकेदार के साथ पुणे चला गया। जहां वह चाय-बिस्किट का ठेला लगाता है। उसकी पत्नी अमीर जहां (34) यहां अपनी तीन बेटियों तबस्सुम (14), रहनुमा (12) और मुस्कान (10) के साथ रहती थी। तबस्सुम ने बताया कि उसके पिता ढाई महीने से घर नहीं आए इसलिए पैसे खत्म हो गए और घर में राशन तक नहीं बचा था। तीनों बहनों ने बताया कि तीन दिन से कुछ नहीं खाया था। बुधवार रात बच्चियों के सिसकने की आवाज सुनकर सामने रहने वाली शबाना उन्हें छह रोटियां दे गईं। शबाना का कहना है कि बच्चियों ने तो रोटी खा ली, लेकिन काफी कहने के बाद भी अमीर जहां ने कुछ नहीं खाया। गुरुवार सुबह अचानक उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और गुरुवार दोपहर पड़ोसियों की मदद से बेटियों ने उसे जिला
अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डेढ़ घंटे के भीतर ही उसने दम तोड़ दिया।

BPL कार्ड तक नहीं था पीड़ित परिवार के पास

पड़ोसी फिरोज और रुकसाना ने बताया की ये लोग काफी दिनों से इस तरह का जीवन जीने को मजबूर थे। कई बार स्थानीय अधिकारीयों और पार्षद के पास भी गए कि बीपीएल कार्ड बन जाए। लेकिन, ऐसा हो नहीं पाया।

कर्ज दाता ने भी कर दिए थे हाथ खड़े

वहीँ, अब तक उधार देने वाले दुकानदार रिजवान ने भी हाथ खड़े कर दिए। रिजवान ने बताया कि आखिर कब तक उन्हें उधार देता। उनसे पैसे मिलने की उम्मीदें जब खत्म हो गई तो उधार देना बंद कर दिया। हालात इस कदर खराब हो गए थे कि मकान का किराया भी तीन महीने से नहीं दिया गया था।

चंदा जुटाकर हुआ अंतिम संस्कार

फिलहाल, अब इस पूरे मामले की अधिकारीयों द्वारा जांच की बात की जा रही है। लेकिन, अभी भी उसकी बेटियों के लिए कोई मदद नहीं पहुंची है। मृतका के अंतिम संस्कार के लिए भी पड़ोसियों द्वारा चंदा किया गया।

डीएम ने दी 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद

इधर, घटना के बाद जिलाधिकारी ने मृतके परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। डीएम ने वादा किया है कि मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मदद दिलाई जाएगी। लेकिन, प्रशासन भूख से मौत की बात मानने को तैयार नहीं है। डीएम का कहना है कि महिला की बीमारी से मौत हुई है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी कि महिला की मौत भूख से हुई है या फिर बीमारी से।