1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशी छोरे को मिला 2019 का बेस्ट यूटयूबर्स का खिताब, अभिनेता अक्षय कुमार के साथ आएंगे नजर

Highlights . गुजरात टूरिज्म विभाग ने दिया 2019 का बेस्ट यूटयूबर्स का खिताब . दिसबंर माह में आयोजित किया गया था सम्मान समारोह. अपने गुरू बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ आएंगे नजर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 23 Dec 2019, 12:17 PM IST

avin.jpg

नोएडा। देशी छोरे अमित भड़ाना (Amit Bhadana) को गुजरात टूरिज्म विभाग की तरफ से 2019 का बेस्ट यूटयूबर्स (Best Youtubers) का खिताब दिया गया है। गुजरात टूरिज्म विभाग(Gujarat Tourism Department) की तरफ से दिसंबर माह में आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान उन्हें इस उपलब्धि से नवाजा गया है। अमित भड़ाना जल्द ही अपने गुरू बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ वीडियो में नजर आएंगे।

अमित भड़ाना ने अपने टैलेंट के जरिये देश में अपने चहेतों की लिस्ट लंबी की हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। हालांकि, 20 फरवरी 2019 में मुंबई में आयोजित हुए दादा साहब फाल्के सम्मान समारोह में अमित भड़ाना को यूट्यूब क्रिएटर ऑफ इंडिया के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। अमित भड़ाना के भाई अविनाश चौधरी ने बताया कि गुजरात टूरिज्म विभाग से हर साल एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सरहानीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि गुजरात टूरिज्म की तरफ से उन्हें 2019 का बेस्ट यूटयूबर्स (Best Youtubers) का खिताब से नवाजा गया है।

मूलरुप से बुलंदशहर के महमुदपुर गांव निवासी अमित भड़ाना फिलहाल दिल्ली के जौहरीपुर में रहते हैं। उन्हें बचपन से ही वीडिया बनाने का शौक था। लिहाजा स्कूल में पढ़ाई के दौरान वीडियो शूट करनी शुरू कर दी। यही वजह है कि स्कूल लाइफ की बहन-भाई की वीडियो काफी चर्चित रही। आज उनके YouTube चैनल पर 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। अमित भड़ाना कम समय में ही YouTube के जरिए एक करोड़पति उद्यमी बन गए हैं।

अक्षय कुमार के साथ आएंगे नजर

अमित भड़ाना के भाई अविनाश चौधरी का कहना है कि वे जल्द ही अक्षय कुमार के साथ एक वीडियो में नजर आएंगे। अक्षय कुमार के साथ उन्होंने नॉर्मल वीडियो शूट किया है। यह देशी स्टाइल का कॉमेडी ही वीडियो है। उन्होंने बताया कि अमित भड़ाना उन्हें अपना गुरू मानते हैं।

2012 में सफर किया था शुरू

भड़ाना ने 2012 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर वीडियो डालनी शुरू की। शुरू से ही उन्हें रिस्पांस अच्छा मिलने लगा। अमित अपने दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो शूट करते थे। उनकी लोकप्रियता के चलते कम समय में ही अमित भड़ाना एक सेलीब्रेटी बन गए। वीडियो डालने के कुछ समय बाद ही मिलियन व्यूज आ जाते हैं।