1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल ने की 400 प्रतिशत फीस में वृद्धि, पेरेंट्स बोले- सरकार के निर्देश का नहीं हो रहा पालन

सरकार के निर्देशों को दरकिनार कर स्कूल मनमानी कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 28 Apr 2018, 9:22 AM IST

protest

नोएडा। योगी सरकार द्वारा स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने के लिए भले की लगातार प्रयास किया जा रहा हो। लेकिन स्कूल हैं कि बाज आने को तैयार नहीं हैं। आए दिन स्कूलों द्वारा फीस में की जा रही बढ़ौतरी के चलते पेरेंट्स प्रदर्शन कर रहे हैं। फिर भी स्कूलों द्वारा फीस में वृद्धी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : खेत पर काम करने जा रहे किसान की पलक झपकते ही एेसे चली गर्इ जान

इसी क्रम में अब एमिटी स्कूल द्वारा की गई फीस में वृद्धी के विरोध में पेरेंट्स ने शुक्रवार सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर डीएम से मुलाकात की और उनसे दखल देकर शासन के नियमों का पालन कराने की मांग की। इसके साथ ही एमिटी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेंट्स ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है।

यह भी देखें: बलात्कार केस में आसाराम को हुई सजा के बाद उलेमा ने कही ये बड़ी बात

इस दौरान एक पेरेंट आशीष ने बताया कि स्कूल की तरफ से उन्हें अप्रैल से जून तक की फीस का इनवायस मिला है। जिसमें बहुत ज्यादा फीस बढ़ोत्तरी की गई है। यह फीस पिछली फीस के मुकाबले लगभग 400 प्रतिशत अधिक है जो कि नियमानुसार नहीं है। उनका कहना है कि स्कूल शिक्षा के लिए है, यह नोट छापने का स्थान नहीं है। स्कूल को स्कूल ही रहने दिया जाए, उसे उद्योग न बनाया जाए।

यह भी पढ़ें : सपा ने इस नेता को दिया टिकट तो भाजपा को उपचुनाव में करना पड़ सकता है हार का सामना

वहीं दूसरे पेरेंट विनय प्रकाश ने बताया कि स्कूल द्वार फीस के अलावा मिसलेनियस आइटम के नाम पर भी बहुत ज्यादा पैसा लिया जा रहा है। एक बच्चे से एसी के नाम पर 6 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। जो कि सम­झ से परे है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। हम अब दोबारा आए हैं। मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कहा जा रहा है कि स्कूल सरकार के नियमों को नहीं मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें: फर्जी नाम से अधिकारियों को फोन करता था भाजपा का ये नेता, डिप्टी सीएम को ही कर दी कॉल

डीएम बीएन सिंह का कहना है कि पेरेंट्स की समस्याओं को सुना गया है। उन्हें नियमानुसार शिकायत देने को कहा गया है। नए नियम के अनुसार मंडल स्तर पर एक कमेटी बनी है। उसे 15 दिन का समय दिया जाए। इसके बाद समिति के फैसले को जिला प्रशासन लागू कराएगा।