1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीकांत त्यागी मामलाः उल्टा पड़ा अखिलेश का दांव, महानगर उपाध्यक्ष ने भेजा इस्तीफा

सपा ने श्रीकांत त्यागी मामले में दोनों पीड़ित महिलाओं से मुलाकात करने के लिए दल नामित किए हैं। लेकिन सपा का ये दांव तब उल्टा पड़ गया जब उसके इस फैसले से नाराज महानगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार वर्णवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 2 Sep 2022, 12:59 PM IST

angered_metropolitan_vice_president_sent_his_resignation_in_case_of_shrikant_tyagi.png

नोएडा के गालीबाज श्रीकांत त्यागी मामले में एक बार फिर सियासी गहमागहमी शुरू हो गई है। पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाने वाले त्यागी समाज को अपने पाले में लाने के लिए कई राजनीतिक दल भी पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में सपा ने भी इस मामले को भुनाने की कोशिश की। सपा ने इस मामले में दोनों पीड़ित महिलाओं से मुलाकात करने के लिए दल नामित किए हैं। लेकिन सपा का ये दांव तब उल्टा पड़ गया जब उसके इस फैसले से नाराज महानगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार वर्णवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ प्रताड़ित पक्ष की महिला ने भी नेताओं से मिलने से साफ मना कर दिया।

यह भी पढ़े - अखिलेश यादव के जबरा फैन ने सीने में गुदबाया टैटू, गदगद होकर सपा अध्यक्ष ने किया ये काम

पार्टी के निर्णय से जताई असहमती

गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी गैंगस्टर मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से जेल में है। लेकिन राजनीतिक दल ठंडे पड़ चुके मामले को सियासी हवा देने में लगा हुआ है। इस मामले में जब सपा ने एंट्री मारने की कोशिश की तो उससे पहले ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई। दरअसल, त्यागी समाज को साधने की कोशिश में जुटे पार्टी के वैश्य समुदाय के नेता बगावत पर उतर आए हैं। इसी कड़ी में नाराज महानगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार वर्णवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा तक भेज दिया। उन्होंने ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ हुई धक्का-मुक्की के साथ वैश्य जाति पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले परिवार से मिलने के पार्टी के निर्णय से असहमती जताई। साथ ही सहयोगियों संग प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का एेलान किया है।

जानें आखिर क्या था मामला

गौरतलब है कि नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी निवासी श्रीकांत त्यागी का पांच अगस्त को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिला से विवाद हो गया था। महिला ने श्रीकांत त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया तो श्रीकांत ने महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमका दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बाद में मामला बढ़ने पर 10 लोगों पर एफआरआई दर्ज हुई।

यह भी पढ़े - UP में मदरसों के सर्वे से भड़के ओवैसी, कहा- ये हक उनके पास नहीं, बताया मनमाना फैसला