
नोएडा। बुधवार को वेस्ट यूपी समेत देशभर के कई हिस्सों में आए आंधी तूफान में दर्जनों लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल भी हो गए। जबकि लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान भी लगाया जा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर भयंकर तूफान की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार अगले दो दिन में वेस्ट यूपी के कई जिलों में भारी आंधी तूफान आने की संभावना है।
वहीं आंधी के बाद हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। जिससे लोगों को काफी राहत भी मिली है। हालांकि दोबारा इस तबाही में किसी तरह की जनहानि व नुकसान नहीं हो। इसके लिए विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी है।
48 घंटे में आ सकता है बड़ा तूफान
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन यानी पांच व छह मर्इ को भारी तूफान आ सकता है। गुरुवार को जारी की गई चेतावनी में मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में भयंकर आंधी तूफान आने की संभावना जताई है। साथ ही लोगों को सावधान किया गया है।
यह भी देखें : इस शहर में मौसम हुआ सुहावना लेकिन फिर भी परेशान रहे लोग
वेस्ट यूपी के इन जिलों में हो सकता है असर
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के पश्चिम जिलों में तूफान का सबसे अधिक असर हो सकता है। इनमें मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, बुलंदशहर व नोएडा शामिल हैं। इन सभी जिलों में तेज आंधी और तूफान आने की बात कही गई है।
नोएडा में मौसम रहेगा कूल
विभाग के मुताबिक मौसम का तापमान सप्ताह भर तक नरम रहने की उम्मीद है। हालांकि 7 मई को तापमान में कुछ बढ़ौतरी होने की संभावना है। लेकिन इसके बाद फिर से बारिश होने की भी संभावना है। बता दें कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.3 और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम था।
Updated on:
04 May 2018 03:04 pm
Published on:
04 May 2018 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
