नोएडा. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर मंगलवार को लोगों की नजरें टिकी रही। चुनावी रुझानों में एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा पिछड़ती दिखाई दे रही है। वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा में बड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। उधर, मध्यप्रेदश में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। चुनावी रुझानों के साथ ही पार्टियों ने सत्ता पर कब्जा करने के लिए जोड़तोड़ का गणित भी बैठाना शुरू कर दिया है।