जानकारी के अनुसार, बिहार के खगड़िया निवासी 25 वर्षीय अजय कुमार नोएडा के सेक्टर-8 स्थित जेजे कॉलोनी में रहते थे। अजय कुमार के घर के पास ही एक सट्टा कारोबारी लोगों से सट्टा लगवाता है, जिसका अजय अक्सर विरोध करता था। अजय के भाई ने सेक्टर-20 थाने में तहरीर दी है। उसने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात को जब अजय घर आया तो उसके पीछे-पीछे अशरफ भी घर पहुंच गया और वह अजय को सी-96 के पास ले गया। जहां जीतू यादव, जफर, सरताज, रफीक और सिताबू पहले से ही मौजूद थे। इन लोगो ने अजय को घेर लिया और जीतू ने सीने में गोली मार दी।