17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग ब्रेकिंग: मैच फिक्सिंग में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को बड़ी राहत, BCCI ने IPL में खेलने के लिए दी मंजूरी

BCCI ने मैच फिक्सिंग के आरोप में फंसे मोहम्मद शमी को क्लीन चिट दे दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 22 Mar 2018, 6:56 PM IST

bcci gave clean cheat to mohammed shami for ipl

नोएडा। शमी और हसीन जहां के बीच काफी समय से चल रहे विवाद में आखिरकार मोहम्मद शमी को बड़ी राहत मिल गई है। गुरुवार को BCCI ने उन्हें आईपीएल में खेलने की इजाजत दे दी है। करीब 20 दिनों से परेशानी झेल रहे शमी को आज बड़ी राहत मिली है। BCCI ने गुरुवार शाम को भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी को क्लीन चीट दे दी है। बीसीसीआई ने जांच में शमी के खिलाफ फिक्सिंग की जांच की और किसी भी तरह से उन्हें दोषी नहीं पाया। जिसके बाद उनहें आईपीएल में खेलने के लिए हरी झंडी दे दी। शमी को BCCI के लिस्ट में भी शामिल किया गया है, उनका ग्रेड B कॉन्ट्रेक्ट बहाल कर दिया गया है। इससे वो भारतीय टीम और आईपीएल के लिए खेल सकते हैं।

हसीन जहां ने शमी पर लगाए थे मैच फिक्सिंग के आरोप


गौरतलब है कि वेस्ट यूपी के अमरोहा के रहनेवाले मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनपर इंग्लैंड के रहने वाले मोहम्मद भाई का नाम लेते मैच फ्किसिंग का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं हसीन जहां ने एफआईआर में कहा था कि शमी ने खुद उनपर भाई के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था।

हसीन जहां ने शमी पर लगाए थे कई संगीन आरोप

यहां आपको बतादें कि मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनपर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीन जहां का आरोप था कि भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी का कई महिलाओं के साथ अफेयर थे। खासकर हसीन जहां ने पाकिस्तानी लड़की अलिश्बा को लेकर काफी चौंकाने वाले बयान दिए थे। हसीन जहां का कहना था कि अलिश्बा मोहम्मद शमी की दोस्त नहीं, बल्कि गर्लफ्रेंड है। इतना ही नहीं हसीन जहां ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अलिश्बा वेश्या हो सकती है। उसका कहना था कि कोई लड़की अपने घरवालों से छिपकर मिलती है, कमरा शेयर करती है तो वो कैसी लड़की हो सकती है। इसके अलावा हसीन ने शमी पर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगाए थे।