इस तरह वारदात को देते है अंजाम, सावधान हो जाए आप
गिरोह के सदस्य स्कूल और मार्केट के आस-पास ही खड़े होते हैं। यहां बच्चों को स्कूल छोड़ने या मार्केट में शॉपिंग करने जा रही महिलाओं व वृद्घाओं को आरोपी निशाना बनाते है। इसके लिए एक आरोपी महिला या वृद्धा के पास आकर बताता है कि हम पुलिस वाले हैं। बाइक के पास खड़े हमारे साहब आपको बुला रहे हैं। यहां वृद्धा के पहुंचते ही आरोपी पुलिस वाले बनकर उनको नसीहत देते हैं कि आज कल लूट की वारदात ज्यादा हो रही है। कल ही यहां लूट की वारदात हुर्इ है। ऐसे में अपने गहने उतारकर पर्स में रख लों। इसी दौरान आरोपी खुद महिलाओं के गहने उतरवाकर रखवाते हैं। इसी में हेरफेर कर आरोपी उनके असली गहने अपने पास और नकली गहने उनके पर्स में रख देते हैं। वहीं, कर्इ बार इन्हें छीनकर ही फरार हो चुके हैं। बदमाशों ने मंगलवार को भी इसी तरह सेक्टर-29 में महावीर अपार्टमेंट निवासी 60 वर्षिय मीरा सिंह को उनके सोसायटी के पास रोक लिया। वह अपने पौते को स्कूल से लेकर घर वापस आ रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें लूट का डर दिखाकर गहने उतरवा लिए। जैसे ही वह उन्हें पर्स में रख रही थी। तभी आरोपी उनके गहने झपटकर बाइक से फरार हो गए।