नोएडा। भारतीय जनता पार्टी की दो दिन चलने वाली कार्यसमिति की बैठक का रविवार को आखिरी दिन है। शनिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान भाजपा के लगभग सभी विधायक, मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहे। बस एक चेहरा इस कार्यक्रम से दूर रहा। वह हैं उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओमप्रकाश माथुर।