23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video- इन घोटालों की रिपोर्ट तैयार, अखिलेश यादव व मायावती को सजा दिलाएंगे यह भाजपा नेता

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद ने रामपुर में मायावती और अखिलेश यादव पर किया हमला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 12 Aug 2018, 10:11 AM IST

mayawati and akhilesh

इन घोटालों की रिपोर्ट तैयार, अखिलेश यादव व मायावती को सजा दिलाएंगे यह भाजपा नेता

रामपुर। अगले लोकसभा चुनाव से पहले कयास लगाए जा रहे हैं कि मशहूर फिल्‍म अभिनेत्री जयाप्रदा रामपुर से चुनाव लड़ सकती हैं। साथ ही यह भी कयास लगाए जा रहे हैं क‍ि वह अमर सिंह की नई पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरेंगी। चर्चा यह भी चल रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अमर सिंह को समर्थन दे सकती है। जयाप्रदा के रामपुर से चुनाव लड़ने की अटकलों पर उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद ने अपनी राय रखी। इसके अलावा निषाद ने कहा कि उन्‍होंने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसके अाधार पर पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती को वह सजा दिलाएंगे।

देखें वीडियो: भाजपा के इस नेता ने कहीं 10 बड़ी बातें

अपात्रों को दे दिया हक

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद शनिवार देर शाम बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम लाल के यहां पहुंचे। वहां तमाम भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बाबूराम निषाद ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्‍होंने कहा, पूर्व की सरकार में अखिलेश यादव और मायावती ने 54 प्रतिशत पिछड़ों व दलितों के हक को बंद कर रखा था। और जो हक दिया भी गया, वह पात्रों को ना दिला कर अपात्रों को दे दिया गया। उन्‍होंने बड़ा घोटाला किया है। इसकी जांच हो रही है। मैं उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग का अध्यक्ष हूं, जिसके नाते जल्द एक रिपोर्ट तैयार करके योगी आदित्यनाथ जी को दूंगा और इनकी किए कि इन्हें सजा दिलाऊंगा।

यह भी पढ़ें:राजनाथ सिंह ने कहा- कांग्रेस ने संसद के भीतर चलाया 'चिपको आंदोलन'

जयाप्रदा को लेकर कही यह बात

पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा की रामपुर से चुनाव लड़ने को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद ने स्पष्ट कर दिया कि अब ऐसे लोगों को चुनाव में नहीं लाया जाएगा। भाजपा के पास एक से बढ़कर एक चेहरा है। उस वक्त में और इस वक्त में बड़ा फर्क है। जनता जागरूक हो गई है। किसी स्टार के चेहरे के आधार पर वोट नहीं करेगी। भाजपा जिसे भी चुनाव मैदान में उतारेगी। वह स्थानीय लीडर होगा और इस बार भाजपा उत्तर प्रदेश से 74 सीटें जीतेगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समेत क्षेत्रीय पार्टियों के महागठबंधन पर निषाद ने कहा कि यह चोर-चोर मोसेरे भाई हैं। इसका बड़ा फायदा पार्टी को लोकसभा चुनाव में मिलेगा।

यह भी पढ़ें: मिशन 2019 को लेकर राजनाथ ने गिनार्इ एक-एक उपलब्धि, सेना को लेकर दिया यह बड़ा बयान

योगी सरकार की तारीफ

बाबूराम निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग ने महज एक साल के भीतर गरीबों, दलितों व पिछड़ों को एक लाख आवास बनवा कर दिए। 1600 कस्बों में बिजली पहुंचाई। शौचालय बनवाए लेकिन पांच वर्ष की अखिलेश सरकार ने महज 10000 पिछड़ों को आवास दिलाए थे।

यह भी पढ़ें:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दलितों को लेकर दिया बड़ा बयान, विपक्ष को जमकर लताड़ा

उपलब्ध‍ियां गिनाईं

उन्‍होंने कहा कि योगी सरकार ने पिछड़ों, दलितों व गरीब छात्र-छात्राओं के वजीफे के लिए 500 करोड़ का निर्णय लिया। 2000 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की है। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले छात्र छात्राओं को रोजगार देने का प्रावधान बनाया है। वे कुटीर उद्योग-धंधों के लिए 20000 से लेकर 500000 तक का कोई बिजनेस कर सकते हैं।