गौरतलब है कि सितंबर 2019 से प्याज की कीमत आसमान छूने लगी थी। हालात ये थी कि देश के कुछ हिस्सों में प्याज 250 रुपए किलो तक पहुंच गई थी। इससे सरकार भी परेशान हो गई थी। प्याज की बढ़ती कीमत पर लगाम लगाने के लिए विदेशों से 42 हजार टम प्याज मंगवाई गई। हालांकि, प्याज मंगवाने का फैसला सरकार ने देर से लिया था। लिहाजा, जब तक विदेशों से मंगवाई गई प्याज ऐसे वक्त में देश में पहुंची, तब तक देशी प्याज की फसल भी तैयार हो चुकी थी, जिसकी वजह से प्याज की दोहरी सप्लाई होने से प्याज की कीमत धड़ाम से नीचे आ गई है।