
west up bulletin@1 PM: यहां पढ़ें आज दिनभर की बड़ी खबरें
नोएडा. वेस्ट यूपी में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान दो बड़ी घटना सामने आई है। सहारनपुर में एक स्कूल के प्रिंसिपल के अपहरण करने बाद हत्या कर दी गई। वहीं बुलंदशहर में खुर्जा एरिया के नेशनल-91 स्थित मामन गांव के पास मेंं तेज रफ्तार रोडवेज ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 2 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉटर से कांवड़ रूट का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस दौान कांवड़ियों की सुरक्षा की सुरक्षा का जायजा लेंगे।
बिग ब्रेकिंगः यूपी के सहारनपुर में पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल की अपहरण के बाद हत्या, परिजनों ने चौराहे पर शव रखकर लगाया जाम देखे वीडियाे
बड़गांव थाना क्षेत्र में पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल की अपहरण करने के बाद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने परिजनों से दो लाख की फिरौती मांगी थी। परिजन रात-भर फिरौती की रकम के इंतजाम में लगे रहे और दिन निकलने से पहले ही बदमाशों ने प्रिंसिपल की हत्या कर दी। पैरामाउंट पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सुभाष राणा रात 9 बजे स्कूल से घर लौट रहे थे। इन्हें बड़गांव से बालू माजरा अपने गांव जाना था लेकिन रास्ते में ही नहर की पटरी पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और अपहरण कर लिया। परिजन कुछ समझ पाते उसी दौरान प्रिंसिपल के फोन से ही बदमाशों की कॉल आई और उन्होंने ₹200000 फिरौती की मांग की। इस पर घबराए परिजनों ने फिरौती की रकम देने के लिए तैयार हो गए। लेकिन सुबह मोरा गांव के जंगलों में शव छोड़कर बदमाश फरार हो गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:
बिग ब्रेकिंगः रोडवेज बस की चपेट में आए आधा दर्जन कावड़ियों में दो की हुर्इ दर्दनाक मौत, सीएम ने किया ये एेलान
बुलंदशहर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कावड़ लेकर मुरैना लोट रहे आधा दर्जन कावड़ियों को तेज रफ्तार में रोडवेज बस ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो कावड़ियों की मौत हो गर्इ। वहीं चार कावड़ियों की हालत गंभीर बनी हुर्इ है। हादसे की जानकारी मिलने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदद के साथ मुआवजे का एेलान कर दिया है। यह हादसा खुर्जा एनएच 91 पर खुर्जा देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित मामन गांव के पास हुआ। यहां से कांवड़ियां कावड़ लेकर गुजर रहे थे। मौके से गुजर रही रोडवेज बस का टायर फटने से बस अनियंत्रित हो गर्इ। जिसकी चपेट में सड़क किनारे चल रहे आधा दर्जन कांवड़ियां आ गए।
डेढ़ घंटे तक इस वजह से हवा में रहेंगे सीएम योगी
यूपी के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5वीं बार गौतमबुद्ध नगर आ रहे है। जीबीयू(गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी) में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत होगी। जीबीयू में नए सत्र की शुरूआत के कार्यक्रम के बाद में सीएम कांवड़ यात्रा मार्गो का हवाई सर्वे कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेंगे। इसके अलावा कांवड़ यात्रा की पूरी तैयारियों की गहनता से भी जांच करेंगे। सीएम केे दौरे को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिला प्रशासन ने पूरे बंदोबस्त करने शुरू कर दिए है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:
Published on:
3 Aug 2018, 1:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.