sawan 2018:19 साल बाद सावन के पहले सोमवार को बना शुभ संयोग, इस मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की एक किलोमीटर लंबी लाइन
देश के प्रसिद्ध 8 मठों में से एक मठ गाजियाबाद के भगवान श्रीदूधेश्वर नाथ मंदिर में सोमवार को करीब 1 किलोमीटर लंबी भक्तों की लाइन लग गई। सभी भक्तों ने भोले की जय जयकार के साथ जलाभिषेक किया। यहां सुबह करीब 3 बजे से ही भक्तों की लाइन लगने शुरु हो गई थी। भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती चली गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अफसरों की तरफ से द्वारा गौशाला रोड से दूधेश्वरनाथ जाने वाली सड़क को भी पूरी तरह से बंद कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल देर रात से ही यहां तैनात कर दिया गया। मंदिर परिसर में भी करीब 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी के जरिए सभी पर कड़ी नजर रखी गई।