1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खुशखबरी: शुरू होने जा रही है मेट्रो की यह लाइन, अब गुरुग्राम जाने में लगेंगे मात्र 50 मिनट

साथ ही घट जाएगी इन इलाकों की भी दूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 11 May 2018, 2:34 PM IST

नोएडा। मेट्रो का सफर करके नोएडा से गुरूग्राम जाने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल मेजेंटा लाइन के दूसरे फेज का काम पूरा होने के बाद गुुरुवार को इसकी सुरक्षा निरीक्षण का काम भी पूरा हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अगले सप्ताह से इसे यात्रियों के लिए खोला जा सकता है।

आपको बता दें कि दिसंबर में पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में मेजेंटा लाइन के 12.6 किलोमीटर लम्बे रूट का उद्घाटन किया था। लेकिन तब तक इसके दूसरे सेक्शन जनकपुरी वेस्ट-कालकाजी मंदिर का काम पूरा नहीं हुआ था, जिससे लोगों को इसके खुलने का इंतजार है, जो अब खत्म हो सकता है। इसके खुलने के साथ बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट तक की पूरी लाइन आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी। इसके बाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल तक पहुंचना आसान हो जाएगा। साथ ही नोएडा से गुड़गांव की दूरी मात्र 50 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

मेट्रो रेल के सुरक्षा आयुक्त ने 8 से 10 मई तक जनकपुरी वेस्ट से कालकाजी मंदिर के बीच बने 25.6 किमी लंबे नए मेट्रो सेक्शन की सुरक्षा जांच करने के बाद गुरुवार को इसे हरी झंडी दे दी। इस रूट पर कुल 16 नए मेट्रो स्टेशन बने हैं, जिनमें से जनकपुरी वेस्ट और हौज खास दो स्टेशनों पर यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। इस सेक्शन के खुलने के साथ मुनिरका, आईआईटी, ग्रेटर कैलाश, चिराग दिल्ली, वसंत विहार और दक्षिणीदिल्ली के कई इलाके दिल्ली मेट्रो से जुड़ जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली के इन इलाकों की नोएडा से दूरी भी कम हो जाएगी। साथ ही इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 भी पहली बार मेट्रो से जुड़ जाएगा।

आपको बता दें कि आईजीआई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल के लिए अब तक मेट्रो कनेक्टिविटी नहीं है, जिससे नोएडा के लोगों को डोमेस्टिक टर्मिनल तक जाने के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। हालांकि टर्मिनल-3 तक एक्सप्रेस लाइन पहुंचती है, जो दिल्ली से गुरुग्राम के बीच है। इस कॉरिडोर के पूरी तरह से शुरू होने के बाद यात्री डोमेस्टिक टर्मिनल्स तक आसानी से पहुंच सकेंगे। कई इंटरचेंज स्टेशनों की सुविधा होने से नोएडा से गुरूग्राम अब महज 50 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।