भाजपा नेता ने कहा कि जनता के सामने एक तरफ यह नाटकवादी पार्टी है तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा गम्भीर व्यक्तित्व है जो पूरे देश का विकास करने के लिए दिन रात एक किये रहते हैं. ऐसी परिस्थिति में जनता कहा जायेगी, ये बताने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि जनता ने तो अपनी राय 2014 में ही दे दिया था, और आज भी जब पूरे देश में कहीं भी चुनाव हो रहे हैं तो भाजपा ही जीत रही है, इससे भी यह स्पष्ट हो जाता है कि जनता का मूड क्या है.