सोमवार को हिमाचल प्रदेश और गुजराज में मिली भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी मेरठ में देखने को मिली। सुबह से जैसे-जैसे नतीजों का रुझान मिलता रहा, वैसे-वैसे माहौल भी बदलता रहा। जीत पक्की होते ही भाजपाइयों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। इस बीच कहीं आतिशबाजी हुई तो कहीं मिठाई बांटी गई। सबसे पहले इस जश्न की शुरुआत पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. लक्ष्मीकांत बाजपेई के घर से हुई। यहां पर खुद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पटाखे चलाते नजर आए। इसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं नें दोनों प्रदेशों में मिली इस जीत का जश्न शहर के पुराना इलाके स्थित बुढ़ाना गेट पर इकट्ठा होकर मनाया। यहां पर भी पार्टी के कार्यकर्ताओ नें आतिशबाजी कर खुशी मनाई। देखा जाए तो ये सिलसिला शहर में अलग-अलग जगह पर सुबह से ही देखने को मिला।