सूत्रों के मुताबिक भाजपा हाईकमान ने अपने क्षेत्र में खराब रिकॉर्ड रखने वाले ऐसे सभी सांसदों को 6 महीने का वक्त दिया है कि वे अपने व्यवहार में सुधार लाएं। जनता का विश्वास हासिल करें। विकास के काम का लक्ष्य पूरा करें। पार्टी के वरिष्ठ नेता के मुताबिक उसके बाद तीन स्तर से जांच कराई जाएगी। अगर स्थिति में बदलाव आता है तब टिकट दिया जाएगा, वरना टिकट काट दिया जाएगा। भाजपा के एक नेता का कहना है कि कई महीने से यूपी में 2019 की तैयारी के लिए कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। संपर्क फॉर समर्थन, चौपाल, बूथ सम्मेलन, मतदाता पुनरीक्षण अभियान इसी कड़ी का हिस्सा हैं।