4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी का उपवास: केंद्रीय मंत्री बोले, कांग्रेस कर रही लोकतंत्र की हत्या

संसद बजट सत्र बाधित होने से नाराज पीएम मोदी के नेतृत्व में देशव्यापी सांकेतिक उपवास किया गया।

2 min read
Google source verification
mahesh sharma

नोएडा। संसद का बजट सत्र बाधित होने से नाराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुरुवार को देशव्यापी सांकेतिक उपवास के तहत गौतमबुद्ध नगर से सांसद एंव केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सांकेतिक उपवास पर बैठे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल थे। उपवास स्थल पर डॉ. महेश ने संसद सत्र बाधित होने के लिए कांग्रेस का जिम्मेदार ठहराया और कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है।

यह भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा- नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बनें

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि विरोधी पक्ष इतने दुस्साहस के साथ शर्मनाक तौर पर संसद चलने नहीं दे रहा है। इससे लोकतंत्र खतरे में आ गया है। यह देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार संसद में जैसे ही किसी अहम मुद्दे पर चर्चा शुरू करती है, कांग्रेस के सदस्य हंगामा शुरू कर देते हैं। यही कारण है कि सरकार जनहित के मुद्दों पर कोई फैसला नहीं ले पा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कावेरी जल विवाद पर भी कांग्रेस पार्टी की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में विरोधी पार्टियां लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं।

Video : बेटे ने पिता को घर से निकाला, अब रास्ते पर रहने को मजबूर

इस दौरान जब केंद्रीय मंत्री से पूछा गया कि पहले कांग्रेस पार्टी जब केंद्र की सत्ता में थी, तब तो संसद चलता था, अब इतने भारी बहुमत के बावजूद संसद चलने में इतनी बाधा क्यों आ रही है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब विपक्ष में थी, तब सभी चर्चाओं में शांतिपूर्वक हिस्सा लेती थी और अपना पक्ष रखती थी। भाजपा का विरोध तर्कसंगत होते थे और विपक्ष की भूमिका देशहित में होती थी। आज का विपक्ष का काम ससंद की कार्यवाही में सिर्फ व्यवधान पैदा करना है। वह कुछ सुनने को तैयार ही नहीं है। कांग्रेस के इस रवैये के कारण ही देश की जनता के सामने कांग्रेस की हकीकत उजागर करने के लिए एक दिन का सांकेतिक उपवास रखा जा रहा है।