सूत्रों के मुताबिक पिछले महीने आगरा में ब्रजक्षेत्र की बैठक में आए अमित शाह ने यूपी में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र दिए थे। उस समय भी कार्यकर्ता बहुत कुछ कहना चाहते थे लेकिन, वर्तमान सांसद और उनके कम समय के चलते अपनी बात नहीं रख सके थे। अब मेरठ में चल रही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ता अपनी बात रखने के लिए मौके की तलाश में हैं।