3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के बाद अब इनको बनाया जा सकता है भाजपा का प्रदेश अध्‍यक्ष

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद नए प्रदेश अध्‍यक्ष की तलाश शुरू पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कद्दावर नेता का भी चल रहा है नाम 2019 के लोकसभा चुनाव में भारी मतों सें जीते हैं डॉ. महेश शर्मा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 1 Jun 2019, 3:50 PM IST

Dr. Mahendranath pandey

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के बाद अब इनको बनाया जा सकता है भाजपा का प्रदेश अध्‍यक्ष

नोएडा। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने के बाद अब नए प्रदेश अध्‍यक्ष की तलाश शुरू हो गई है। इसको लेकर अटकलें लगनी भी शुरू हो गई हैं। इन्‍हीं में से एक नाम पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कद्दावर नेता का भी है। बताया यहां तक जा रहा है क‍ि पार्टी हाईकमान ने उनके नाम पर मुहर तक लगा दी है। इसके पीछे उनकी आरएसएस से नजदीकी भी बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:Video: संजीव बालियान को फिर से बनाया गया मंत्री, जानिए एक किसान का बेटा कैसे बना मिनिस्‍टर

चंदौली से संसद पहुंचे हैं डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने 2019 के लोकसभा चुनाव में चंदौली से संसद पहुंचे हैं। उनको इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में भी जगह मिली है। उन्‍होंने 30 मई को मंत्रिमंडल के साथ ही शपथ भी ले ली है। उनको कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय का जिम्‍मा दिया गया है। उनके मंत्रिमंडल में जाने से प्रदेश अध्‍यक्ष की सीट के लिए योग्‍य उम्‍मीदवार की तलाश भी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: पूर्व आईपीएस सत्‍यपाल सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए छोड़ दी थी नौकरी, अमिताभ बच्‍चन ने किया था किताब का अनावरण

आरएसएस में रह चुके हैं वह

इसके बाद अटकलें लगनी भी शुरू हो गई हैं। इनमें एक नाम पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के एक सांसद का भी सामने आ रहा है। वह आरएसएस में भी रह चुके हैं और पिछली सरकार में मंत्री भी थे। इस बार फिलहाल उन्‍हें मंत्रिपद से महरूम रखा गया है। हम बात कर रहे हैं डॉ. महेश शर्मा की।

यह भी पढ़ें: बसपा सांसद गिरीश चंद्र को मिला उनकी इमानदारी का इनाम, मायावती ने दी यह बड़ी जिम्‍मेदारी

गठबंधन के उम्‍मीदवार को दी है शिकस्‍त

डॉ. महेश शर्मा 2019 के लोकसभा चुनाव में भारी मतों सें जीते हैं। उन्‍होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के गृह जनपद में गठबंधन के उम्‍मीदवार सतवीर नागर को करारी शिकस्‍त दी है। इसके बाद उम्‍मीद लगाई जा रही थी कि उन्‍हें मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी, लेकिन ऐसा न हो सका। अब माना जा रहा है क‍ि या तो उन्‍हें मंत्रिमंडल विस्‍तार में जगह मिलेगी या फिर प्रदेश अध्‍यक्ष का नया दायित्‍व मिलेगा। इसमें ज्‍यादा चांसेज प्रदेश अध्‍यक्ष की नई जिम्‍मेदारी के बताए जा रहे हैं। इसके पीछे उनके ब्राह्मण होने की वजह भी बताई जा रही है। बताया जा रहा है पार्टी किसी ब्राह्मण चेहरे को मौका देना चाहती है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर