1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में यह उम्मीदवार बन सकता था भाजपा के लिए मुसीबत, वोटिंग से पहले ही कर ली सेटिंग

चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरु कर दी है। इसके चलते सभी प्रत्याशी व पार्टी कार्यकर्ता लोगों को लुभाने में जुट गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 15 May 2018, 2:49 PM IST

modi yogi

शामली। प्रदेश में नूरपुर और कैराना उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरु कर दी है। इसके चलते सभी प्रत्याशी व पार्टी कार्यकर्ता लोगों को लुभाने में जुट गए हैं। वहीं कैराना उपचुनाव को लेकर पार्टियां एक-एक वोट को ध्यान में रखकर रणनीति तैयार कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : गन्ने के खेत में पति ने पत्नी के साथ किया कुछ ऐसा कि निकल गई चीख

इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी के लिए सिर दर्द बने बागी राकेश सैनी पार्टी ने मना लिया है। जिससे भाजपा को काफी फायदा पहुंचने की बात कही जा रही है। इससे पहले कहा जा रहा था कि राकेश सैनी द्वारा सैनी वोटों को प्रभावित कर भाजपा को नुकसान पहुंच सकता था।

यह भी देखें : यूपी का ये खूनी हाइवे बन रहा लोगों के लिए काल, अब गई 4 की जान

दरअसल, सोमवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत सैनी ने राकेश सैनी को मना कर उनका पर्चा वापस कराया है। अब भाजपा ने उन्हें वापस पार्टी में सदस्यता दिलाकर प्रचार में भी लगा दिया है।

बता दें कि राकेश सैनी ने भाजपा में रहते हुए झझाना से निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए टिकट की मांग की थी। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। जिससे नाराज होकर सैनी ने इस सीट से निर्दलीय से चुनाव लड़कर भाजपा प्रत्याशी को हराया था। इसके बाद से ही वह भाजपा से नाराज चल रहे थे।

यह भी पढ़ें : बेटी की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद इस मां ने लिया अनूठा संकल्प

वहीं कैराना उपचुनाव की घोषणा होने के बाद राकेश सैनी ने भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह के सामने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। तभी से कहा जा रहा था कि भाजपा को इससे काफी नुकसान पहुंच सकता है। जिसके बाद से ही प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत सैनी, राज्यमंत्री धर्मसिंह सैनी, सुरेश राणा समेत तमाम नेता राकेश सैनी को मनाने में लगे हुए थे। कई दिन के प्रयास के बाद राकेश सैनी को भाजपा द्वारा मना लिया गया और पार्टी सदस्यता दिलाकर उन्हें प्रचार में भी लगा दिया गया है।