6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव के पहले वोट के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा अपना रहे हैं ये हथकंडे

प्राधिकरण के अधिकारियों संग सेक्टर- 137 पहुंचे केंद्रीय मंत्री, समस्याओं का जल्द निपटारा करने का दिया आश्वासन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

pallavi kumari

•

Updated: 25 Nov 2017, 7:23 PM IST

BJP Union Minister Dr Mahesh Sharma

BJP Union Minister Dr Mahesh Sharma

नोएडा. नगर निकाय चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा वोटरों को रिझाने में लग गए हैं। इसी कड़ी में समस्याओं को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों से मिलने शनिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा प्राधिकरण के अधिकारियों संग सेक्टर-137 पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द इनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया। यहां की विभिन्न सोसायटी के लोगों ने सेक्टर के समस्याओं से मंत्री और अधिकारियों को अवगत कराया और जल्द इनपर काम करने की गुहार लगाई। वहीं यहां लोगों ने डॉ महेश शर्मा को पर्यायवरण की सुरक्षा संबंघित कुछ सुझाव भी दिए।

सेक्टर में नहीं मूलभूत सुविधाएं
इस दौरान लोगों ने मंत्री के सामने अपनी समस्याओं को रखा। जैसे बिल्डर द्वारा जो भी सुविधाये जैसे पार्किग, बिजली पानी, सडक व सफाई व्यवस्था व सोसायटी के आगे स्पीड ब्रेकर बनाने के लिये भी अपील की। पीने का पानी का भी अभाव है वहां का पानी पीने योग्य नहीं है। नजदीक में कहीं भी पार्क नहीं बनाया गया कृपया पार्क जल्दी बनाया जाये। आए दिन सुरक्षा व्यवस्था पूर्ण ना होने के कारण महिलाओं के साथ चैन स्नेचिंग की घटनाये व लूटपाट की घटनाये अधिक होती रहती है। जिससे सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर जीरो है। सीसीटीवी कैमरे रोड व चैराहे पर लगवाये जाये क्योकि रात के समय आने में जंगल की तरह सुनसान नजर आता है। सोसायटी के निवासियों ने रोड के किनारे सार्वजनिक शौचालय भी बनवाने की अपील की।

जल्द होगा समस्याओं का समाधान
मंत्री डॉ महेश शर्मा ने सभी निवासियों का अभिनन्दन किया और कहा कि जब से प्रदेश व केन्द्र में भाजपा की सरकार है तभी से नोएडा के विकास के नये कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। पूर्व की सरकारों के गलत नीतियों के कारण जो नोएडा का विकास जिस तरह से होना चाहिये था वह नहीं हुआ। वह सब भ्रष्टाचार में लिप्त हो गया। जबसे आपने ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है। तब से भ्रष्टाचार खत्म होकर विकास के पथ पर आगे बढ रहे है। जो भी कार्य आपने मेरे सम्मुख रखे है उन्हे जल्द से जल्द पूर्ण कराने का कार्य करूंगा। मैं सदैव आपसभी के बीच में समय-समय पर आता रहूंगा। जो भी समस्यायें होगी उनका जल्द ही निस्तारण होगा।

प्राधिकरण कर रहा समस्याओं पर काम
प्राधिकरण के एसीईओ आर. के. मिश्रा ने सबकी समस्या सुनने के बाद कहा कि आपके द्वारा जो समस्यायें सामने रखी गयी हैं वह जल्द ही क्रियान्वित की जायेंगी। स्पीड ब्रेकर बनाने का कार्य, हाईमास्क लगाने का कार्य, रोड बनाने का कार्य, स्ट्रीट लाइट जो खराब पड़ी है, बिजली व पानी व रोड बनाने का काम व सीवर एवं सफाई के बारे में जो भी आपने अपनी समस्याये बतायी है उसमें से कुछ समस्या जल्द ही पूर्ण की जायेगी व कुछ कार्य पूर्व से ही प्रगति में चल रहे है उनको भी जल्द ही शुरू किया जायेगा। पार्क बनाने के बारे में जो भी अवगत कराया है वह भी कार्य जल्द ही टंेडर प्रक्रिया से पूर्ण किये जायेगे। ऐसे बहुत से कार्य है जिसे जल्द से जल्द शुरू करा दिए जाएं गे।