1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने जाल में फंसाकर ब्‍लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

मुजफ्फरनगर की खतौली पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 17 Aug 2018, 10:25 AM IST

Muzaffarnagar News

बात करके बुलाती थी अकेले में और फिर खेलती थी यह गंदा खेल

नोएडा। वेस्‍ट यूपी में हाल ही में कुछ ऐसे गिराहे पकड़े गए हैं, जो अमीर लोगों को अपने जाल में पासाकर उनसे पैसे वसूलते थे। कुछ दिन पहले गाजियाबाद में पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया था। इसके बाद मुजफ्फरनगर में ऐसा ही गैंग पकड़ा गया है। इस गैंग की महिलाएं अमीर लोगों को अपनी खुबसूरती के जाल में फंसा लेती थी।

यह भी पढ़ें: फोन पर गंदी बातें कर खींच लाती थी कमरे में और फिर खेलती थी यह खेल- देखें वीडियो

दो पुरुष और एक महिला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर की खतौली पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह की एक महिला किसी अमीर व्यक्ति को अपने जाल में फंसाती थी। इसके बाद वह शिकार को अकेले में बुलाती थी। वहां महिला के साथी उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लेते थे। फिर पीड़ि‍त को पुलिस का डर दिखाकर ब्लैकमेल किया जाता था और उससे मोटी रकम ऐंठ कर मामले को रफादफा कर दिया जाता था। पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत पर इस गिरोह के दो पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों पुरुष अलग-अलग मामलों में महिला के पति बन पीड़ित को थाने में शिकायत का डर दिखाते थे। अनिल नाम के एक डॉक्टर ने खतौली थाने में ब्‍लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई थी। अब तक ये कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि ऐसा एक मामला संज्ञान में आया है।

यह भी पढ़ें: स्कूल बैग में छात्र लेकर पहुंचा ये सामान, टीचरों और प्रिंसिपल के भी उड़ गए होश

इंदिरापुरम पुलिस ने भी पकड़ा था गैंग

कुछ दिन पहले ऐसा ही एक गिरोह गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस ने पकड़ा था। गैंग अमीरों को हनीट्रैप में फंसाकर उन पर दुष्‍कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर रुपये ऐंठते थे। इस गैंग में दो युवतियां और दो युवक शामिल थे। युवतियों लोगों को फोन कर अपने जाल में फंसाती थीं। ये वीड‍ियो कॉल भी करती थीं। इसके बाद युवतियां उन्‍हें मिलने के लिए बुलाती थीं। जब शिकार उनके बताए पते पर पहुंचता था तो वे आपत्तिजनक हालत में उनकी वीडियो बना लेती थी। फिर उन्‍हें ब्‍लैकमेल किया जाता था।

यह भी पढ़ें: जब ये 15 साल की बेटी बनीं शहर कोतवाल तो पहले ही दिन दो सिपाहियों को छुट्टी पर भेजा

फरीदाबाद में भी सामने आ चुका है मामला

इसी तरह का एक मामला हरियाणा के फरीदाबाद में भी सामने आया था। इस गिरोह में नोएडा की एक चौकी पर तैनात रह चुके दरोगा का नाम भी सामिने अाया था। वह गैंग भी अमीरों को जाल में फंसाकर नोएडा में एक फ्लैट में लेकर आता था और ब्‍लैकमेल करता था।

यह भी पढ़ें: यह गिरोह लूटने की जगह सिर्फ फाेटो खिंचकर कर देता था एेसा कांड, पुलिस ने पकड़ा तो सब रह गए दंग