26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकरीद के दिन यूपी के इस जिले में नलों से आने लगा खून तो सन्न रह गए लोग

इलाके में मच गया था हड़कंप एेसे करार्इ पानी की सप्लार्इ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 23 Aug 2018, 4:41 PM IST

moradabad news

बकरीद के दिन यूपी के इस जिले में नलों से आने लगा खून तो सन्न रह गए लोग

नोएडा।बकरीद के दिन विशेष समुदाय के लोग अपना त्योहार बना रहे थे।वहीं अचानक यूपी के मुरादाबाद जिले में स्थित इस कस्बे में नलों से पानी की जगह खून आने लगा।लोगों को इसका पता यह जांच ने पर लगा।इसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया।लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आैर नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया।साथ ही इस मामले की जांच की गर्इ।तो पानी में खून मिला हुआ दिखा।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-राष्ट्रीय लालजी टंडन ने बिहार के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली

इतने परिवार हुए प्रभावित अधिकारियों ने खून आने की बतार्इ ये वजह

कटघर थाना क्षेत्र के पीतल नगरी में कच्ची बस्ती में करीब 25 से 30 परिवार सिल पत्थर का काम करते है।इस बस्ती के आसपास मुस्लिम आबादी है।आज दोपहर 3 बजे करीब बस्ती की सरकारी पानी की पाइप लाइन से लोगों के घरों में पानी की टंकी से लाल रंग का पानी आने लगा जब लोगों ने उसको देखा तो वह खून मिला पानी था।बस्ती में रहने वाले सभी लोगो ने अपने घरों में पानी चैक किया तो सबके घरों में पानी मे खून और चर्बी के टुकड़े आने लगे।जिसपर लोगो ने तुरंत पुलिस को और मौजूदा पार्षद को सूचना दी।मौके पर पुलिस के सामने बस्ती के लोगो ने जमकर हंगामा काटा।वहीं माैके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि पानी की पाइप लाइन में कहीं लीक होने की वजह से खून आ गया।इसे जल्द साफ कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-मुन्ना बजरंगी की हत्याकांड में इस पूर्व दिग्गज सांसद की काॅल डिटेल खंगाल रही पुलिस

घरों जाकर चेक किया पानी

हंगामा होता देख जलनिगम के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जलनिगम के महाप्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने घर-घर जाकर पानी को चेक किया। उन्होंने बताया कि कही पानी की पाइप लाइन लीक होने की वजह से पानी लाल रंग का आ रहा है।वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बस्ती के लोगों के लिए पानी के दो टैंकर मंगवा दिए गए है।लीकेज पाइंट को चैक किया जा रहा है।पूरी पाइप लाइन बदलने का आदेश दे दिया गया है।इस समय पानी की सप्लाई बंद कर दी गयी है।बस्ती की रहने वाली किरण का कहना है कि दो बजे करीब पानी की टंकियों में से खून आने लगा यह कहा से आ रहा है।दो बजे से बस्ती के लोगों ने पानी तक नहीं पिया।बहुत दिक्कत हो रही।शुक्र है कि दिन में यह खून वाला पानी दिन में आया और देख लिया कही यह पानी अगर रात में आया होता और बस्ती वालो ने पी लिया होता तो बस्ती के अधिकांश लोग बीमार पड़ गए होते।