इस बाबत सर्वे ऑफ इंडिया के सर्वेक्षक अधिकारी करतार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष 15 नवंबर को दीक्षित अवार्ड के तहत सीमांकन के लिए जेवर के झुप्पा से पिलर लगाने का काम शुरू किया गया था। जिसे 10 मार्च, 2018 तक जेवर से लेकर नोएडा के चक बसंतपुर गांव तक पूरा कर लिया गया है। इससे दोनों राज्यों का लंबे समय से चल रहा विवाद भी समाप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि सीमांकन के दौरान पिलर लगाने के काम में कई जगह पर काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा। यहां किसानों के साथ बहुत विवाद हुआ लेकिन इन इलाकों में पुलिस फोर्स के साथ मिलकर पिलर लगाए गए।