3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा नेत्री का देवर निकला सरिया माफिया, 3 साथियों संग पहुंचा सलाखों के पीछे

सरिया माफिया रविंद्र नागर समेत तीन गिरफ्तार, पाँच फरार, 18 टन सरिया बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 20 Jun 2018, 9:53 PM IST

Sariya Mafiya

सपा नेता का देवर चला रहा था सरिया माफिया, 3 साथियों संग पहुंचा सलाखों के पीछे

ग्रेटर नोएडा. पश्चिम उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में चल रहे बिल्डर साइट पर सरिया ले जाने वाले ट्रकों से हथियार के बल फर्जी कागजात बनाकर सरिया बेचने वाले गैंग के सरगना को बिसरख कोतवाली पुलिस ने बुधवार को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 18 टन सरिया भी बरामद किया है। पुलिस गैंग में शामिल फरार 5 और सदस्यों की तलाश में पुलिस जुटी है।

यह भी पढेंः अब यूपी के इस जिले से योगी सरकार के लिए आई बुरी खबर, लोगों के इस ऐलान से मच गई खलबली

पुलिस की गिरफ्त में खड़ा सपा नेता और जेवर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी बेवन नागर के देवर रविंद्र नागर सरिया माफिया गिरोह का सरगना है। गौतमबुद्धनगर के एसपी देहात ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि माफिया रवि उर्फ रविंद्र नागर दनकौर के दादूपुर गांव का रहने वाला है। वह सपा नेता और जेवर विधानसभा सीट की पूर्व सपा प्रत्याशी बेवन नागर का देवर है। पुलिस ने उसके दो साथी हापुड़ निवासी राशिद अली और महकी नागर निवासी दादूपुर को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढेंः हिन्दू-मुस्लिमों ने मिलकर दिया सीएम योगी को यह संदेश तो सभी रह गए हक्के-बक्के

एसपी ने बताया कि रविंद्र नागर और उसके साथी ट्रक ड्राइवर को डरा धमका का सरिया चोरी और लूट की वारदात करते थे। इसके बाद ये लोक सरिया का फर्जी बिल और टिन नंबर बनाकर बिल्डरों और दुकानदारों को बेच देते थे। सरिया माफिया रविंद्र पर गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस की टीम गैंग में शामिल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, इनके अवैध कारोबार के बारे में पता लगाया जा रहा है कि आखिर ये कैसे इस अवैध कारोबार को अंजाम देते थे। गौरतलब है कि इससे पहले गाजियाबाद पुलिस ने कई पुलिसकर्मी समेत सरिया गैंग के लोगों को गिरफ्तार किया था।