26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायावती को भाजपा ने दिया तगड़ा झटका, अब इस करीबी पूर्व मंत्री ने थामा BJP का दामन

बसपा सुप्रीमो मायावती को गृह जनपद में ही भाजपा ने दिया बड़ा झटका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Mar 2019, 6:08 PM IST

mayawati

मायावती को भाजपा ने दिया तगड़ा झटका, अब इस करीबी पूर्व मंत्री ने थामा BJP का दामन

नोएडा. जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे सभी दलों में जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो गर्इ है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी को मायावती के गृह जनपद में बड़ा झटका दिया। बसपा के कद्दावर नेता व बसपा सरकार में मंत्री रह चुके वेदराम भाटी ने आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। पूर्व मंत्री वेदराम भाटी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने पार्टी की सदस्यता दिलार्इ है। इस बसपा के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि वेदराम भाटी बसपा सुप्रीमो मायावती के बेहद करीबियों में गिने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, आजम खान के उर्दू गेट को किया ध्वस्त

बता दें कि बसपा के शासन में केंद्रीय मंत्री रहे वेदराम भाटी ने बुधवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने 16 नेताआें को भाजपा की सदस्यता दिलाई है, जिसमें बसपा के कद्दावर नेता वेदराम भाटी भी शामिल हैं। लोकसभा चुनाव से पहले वेदराम भाटी का भाजपा में शामिल होना मायावती के लिए जोरदार झटके के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- इस कुख्यात को गिरफ्तार करते ही पिता ने तोड़ा दम, खबर सुनते ही घर पहुंचे सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता, देखें वीडियो-

यहां बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वेदराम भाटी बसपा से चार बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। दो बार वे सिकंदराबाद विधानसभा सीट से तो दो बार जेवर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। यही वजह है कि बसपा सुप्रीमो ने अपने शासनकाल में उन्हें कारागार मंत्री बनाया था। क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। खासकर गुर्जर समाज में बेहद लोकप्रिय नेता हैं।

Video: जम्मू-कश्मीर में तैनात जवान की नवविवाहिता पत्नी से सास-ससुर ने की ये डिमांड तो लगा लिया मौत को गले